34 views 7 sec 0 Comment

Mumbai Building Fire: मुंबई में 20 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

- January 22, 2022

Mumbai Building Fire: मुंबई में 20 मंजिला इमारत में लगी भीषण आग, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

 

Mumbai Building Fire: मुंबई के तारदेव इलाके में भाटिया अस्पताल के पास 20 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इसकी चपेट में आने से सात लोगों की मौत हो गई। दिल दहला देने वाली इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है।

Mumbai Building Fire:6 वृद्ध लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम की जरूरत थी

मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने बताया कि 6 वृद्ध लोगों को ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम की जरूरत थी। उन्हें अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। मौके पर फंसे सभी लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन धुआं बहुत ज्यादा है। दमकल विभाग के अनुसार, आग सुबह 7.28 बजे लगी और सुबह 8.10 बजे इसे लेवर 3 घोषित किया गया। विभाग ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए दमकल की 13 गाड़ियां और सात जंबो टैंकर लगाए गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन पर काबू पाने में दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।