37 views 1 sec 0 Comment

एकतरफा प्यार, युवती के सिर पर मारा हथौड़ा, लगा ली फांसी

- February 22, 2022

एकतरफा प्यार, युवती के सिर पर मारा हथौड़ा, लगा ली फांसी

रिपोर्ट-आकाश कुमार

एकतरफा प्यार के चलते एक सिरफिरे आशिक ने ऑफिस जा रही 22 साल की लड़की के सिर पर हथौड़ा मार दिया। घायल लड़की को जीटीबी अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत को देखते हुए उसे एक बड़े निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली पुलिस के पीआरओ ने बताया कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने लोनी स्थित घर लौटकर फांसी लगा ली। पुलिस ने हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी की छानबीन शुरू की तो पता चला कि उसने खुदकुशी कर ली है।

घायल लड़की परिवार सहित लोनी के एक इलाके में रहती है

घायल लड़की परिवार सहित लोनी के एक इलाके में रहती है। आरोपी उसी इलाके में रहता था। सोमवार सुबह लड़की ऑफिस जा रही थी। तभी लड़का उसके सामने पहुंचा। उसके हाथ में हथौड़ा था। उसने लड़की के सिर पर हथौड़े से वार कर दिया और फरार हो गया। लड़की के पिता ने उसे जीटीबी अस्पताल में एडमिट करवाया। वहीं से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने युवती के पिता के बयान पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। आरोपी की तलाश शुरू हुई तो पता चला उसने वारदात के कुछ देर बाद अपने घर में खुदकुशी कर ली। लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उनके घर के पास रहता था। पिता ने बेटी की शादी तय कर दी थी। यह युवक उनकी बेटी से शादी करना चाहता था। लड़की की एंगेजमेंट से नाराज होकर उसने उनकी बेटी पर हमला किया।

युवती को मरा समझ की खुदकुशी

सूत्रों ने बताया कि आरोपी लड़की से बेइंतहा मोहब्बत करने का दावा करता था। वह उसके साथ जीना और मरना चाहता था। माना जा रहा है कि जब लड़के को लड़की की एंगेजमेंट और जल्द शादी होने के बारे में पता चला तो उसने उस पर हमले की योजना बनाई। लड़के को सब पता था कि लड़की कब और कहां से ऑफिस जाती है। उसने ज्योति नगर इलाके में मौका देखकर उस पर हमला कर दिया। लड़की लहूलुहान होकर गिर गई थी। आरोपी को लगा कि युवती मर गई है, इसी कारण उसने जान दे दी