31 views 3 sec 0 Comment

रुड़की : नगर निगम के कूड़ेदान में डाला जा रहा अस्पताल का बायो वेस्ट ,लोगो के लिए हो सकता है घातक

- May 16, 2022

रुड़की : नगर निगम के कूड़ेदान में डाला जा रहा अस्पताल का बायो वेस्ट ,लोगो के लिए हो सकता है घातक

रिपोर्ट:सलमान मलिक

रुड़की का बहुचर्चित अस्पताल का बायो वेस्ट आधी रात को अस्पताल के कर्मचारियों द्वारा एक साइकिल रेडे में लादकर शहर में रखे नगर निगम के कूड़ेदान में डाला जा रहा है जो कि नियमो का उलंघन तो है ही साथ ही रुड़की नगर के सफाई कर्मचारियों और आमजन के लिए भी भारी परेशानी का सबब बन सकता हैं।

अस्पताल प्रबंधन इस कूड़े को नियमानुसार बायो वेस्ट गोदाम तक नहीं पंहुचा रहा

बता दें कि रूड़की के सबसे बड़े अस्पताल का किस तरह का कचरा निकलता होगा इसका अंदाज़ा आप खुद ही लगा सकते है और यह कचरा कितना खतरनाक होता है यह भी सभी को मालूम है, पर अस्पताल प्रबंधन इस कूड़े को नियमानुसार बायो वेस्ट गोदाम तक ना पहुँचा कर बड़ी-बड़ी अलग-अलग कलर की पॉलिथीन में बांधकर साइकिल वाले रेडे में लादकर अस्पताल के कर्मचारी ले जाते हुए दिख रहे हैं जो अस्पताल से कुछ ही दूरी पर रखे नगर निगम के कूड़ेदान में डाल रहे है और वह भी आधी रात को, वहीं इसकी पुष्टि खुद अस्पताल का कर्मचारी भी कर रहा है, अस्पताल का कर्मचारी बता रहा है कि वो ये कूड़ा विनय विशाल अस्पताल से लाते हैं और प्रतिदिन यहां रखे कूड़ेदान में डालते हैं।

वही जब इस मामले से पॉल्यूशन अधिकारी सुभाष पंवार को अवगत कराया गया तो उन्होंने भी मामले की गंभीरता को देखते हुए जाँच का आश्वासन देते हुए कार्यवाही की बात कही है।