25 views 1 sec 0 Comment

सिद्धू मूसेवाला के मर्डर से पंजाब से दिल्ली तक उबाल, कांग्रेस का केजरीवाल के घर के पास प्रदर्शन

- May 30, 2022

सिद्धू मूसेवाला के मर्डर से पंजाब से दिल्ली तक उबाल, कांग्रेस का केजरीवाल के घर के पास प्रदर्शन

रिपोर्ट: जगजीत सिंह

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में मूसेवाला की हत्या के विरोध में मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल निवास का घेराव किया।

विशेष लोगों और जनसेवकों की सुरक्षा हटाने के बाद मूसेवाला की हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए भगवंत सरकार तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे।- चौ0 अनिल कुमार

नई दिल्ली, 30 मई, 2022 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की नृशंस हत्या के विरोध में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के निवास स्थान का घेराव किया क्योंकि पंजाब सरकार ने उनके सुरक्षा गार्डों को एक दिन पहले ही हटा लिया था। उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ नेताओं और अधिकारियों की सुरक्षा को केजरीवाल के इशारे पर कम कर दिया। सोची समझी साजिश के तहत चुनिंदा विशेष लोगों की सुरक्षा व्यवस्था को हटाया गया, जिसका परिणाम मूसेवाला की हत्या हुई। उन्होंने मांग की कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार तुरंत प्रभाव से इस्तीफा दे क्योंकि हाल ही में पंजाब मे कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भगवंत मान सरकार यह बताए कि सिद्धू मूसेवाला का सुरक्षा दायरा बिना सिक्यूरिटी ऑडिट के कैसे हटाया गया।

कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रामॉ सेन्टर चंदगीराम अखाड़ा पर एकत्रित होकर केजरीवाल निवास कीओर विरोध प्रदर्शन करने जा रहे है परंतु पुलिस ने प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार सहित कार्यकर्ताओं को पुलिस ने आगे नही जाने नही दिया और हिरासत में ले लिया। आक्रोषित कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में प्ले कार्ड लेकर केजरीवाल विरोधी नारे ‘‘सिद्धू मूसेवाला को न्याय दो’’, ‘‘प्रचार नही-पंजाब की जनता को सुरक्षा दो’’, ‘‘पंजाब में बढ़ो अपराध का ग्राफ, केजरीवाल जवाब दो’’ आदि नारे लगा रहे थे।

विरोध प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के साथ पूर्व सांसद श्री रमेश कुमार, पूर्व विधायक एवं कम्यूनिकेशन विभाग के चैयरमेन श्री अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ता, श्री विजय लोचव, श्री अमरीश गौतम, श्री वीर सिंह धींगान, प्रदेश उपाध्यक्ष अली मेंहदी, दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती अमृता धवन, सभी जिला अध्यक्ष, सहित ब्लाक अध्यक्ष व बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि सत्ता में आने से पूर्व अरविन्द केजरीवाल ने यह दावा किया था कि उन्हें सुरक्षा, सरकारी बंगला और कार की कोई जरुरत नही है, परंतु अब ने केवल उन्होंने सभी सुविधाऐ ली हुई है बल्कि दिल्ली और पंजाब से भारी सुरक्षा ली हुई है, जबकि उनकी जान को कोई खतरा नही है इस बात को दिल्ली पुलिस भी कह चुकी है।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली की राजेन्द्र नगर विधानसभा के पूर्व विधायक राघव चढडा जिन्हें आम आदमी पार्टी ने पंजाब से राज्यसभा सांसद चुना गया है। उन्हें जान का कोई खतरा नही है फिर भी पंजाब सरकार ने भारी भरकम सिक्यूरिटी दी हुई है। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार केजरीवाल के इशारे पर काम करके सुरक्षा व्यवस्था कम कर रहे है।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भगवंत मान सरकार ने न सिर्फ जनसेवकों की सिक्युरिटी वापस ली बल्कि उसका भरपूर प्रचार भी किया जिसके कारण अपराधों में तेजी आई और सिद्धू मूसेवाला की राजनीति कारणों और मान सरकार की औछी राजनीति के तहत हत्या हो गई। उन्हांने कहा कि पंजाब सरकार में कानून व्यवस्था इतनी बदहाल हो चुकी है जिसके कारण पिछले 50 दिनां में 50 हत्याऐं हुई है। उन्होंने कहा कि भगवंत मान सरकार ने सिर्फ खोखले वाले वायदे किए है उन्हें पूरा करने के लिए कुछ नही किया है। चुनावी वायदों के बावजूद आम आदमी पार्टी पंजाब की कानून व्यवस्था को सुधारने में विफल साबित हुई है।