29 views 1 sec 0 Comment

चौ अनिल कुमार ने राजेन्द्र विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रेम लता के चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

- June 11, 2022

चौ अनिल कुमार ने राजेन्द्र विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार प्रेम लता के चुनाव कार्यालय का किया उद्घाटन

रिपोर्ट: जगजीत सिंह

नई दिल्ली, 10 जून, 2022 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने आज राजेन्द्र विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती प्रेम लता के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन मेन रोड़ टोडापुर गांव में किया। उद्घाटन करते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने राजेन्द्र नगर विधानसभा उपचुनाव में दिल्ली की जनता को नारा दिया कि ‘‘नही चाहिए केजरीवाल’’। उन्होंने कहा कि जब पानी नही तो केजरीवाल नही, सुरक्षा नही तो केजरीवाल नही, राशन नही तो केजरीवाल, पेन्शन नही तो केजरीवाल नही, विकास नही तो केजरीवाल नही। उन्होंने राजेन्द्र नगर की जनता से अनुरोध किया कि उपचुनाव में आप कांग्रेस उम्मीदवार को जितायें हम राजेन्द्र नगर विधानसभा में पूर्व में 15 वर्ष कांग्रेस के शासन वाला प्रगति को पुनः दोहराऐंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के इतिहास, धरोहर और अनुभव को क्षेत्र की जनता को बताने की जरुरत है।

चौ0 अनिल कुमार ने सभी क्षेत्रीय और चुनाव में कार्य कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि अंसभव कुछ भी नही है हमें चुनावी पदयात्रा और जनसम्पर्क के दौरान क्षेत्र की जनता को केजरीवाल सरकार और भाजपा की निगम के निकम्मेपन और विफलताओं को उजागर करके भाजपा और आम आदमी पार्टी की सच्चाई बतानी है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने भ्रष्ट और करावल नगर का बाहरी उम्मीदवार चुनाव में उतारा है जिस पर निगम में करोड़ो रुपये के भ्रष्टाचार का आरोप है, जिन्होंने आम आदमी पार्टी को निगम चुनावों में करोड़ो रुपये की उगाही करके दी थी।

इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार, कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती प्रेम लता के अलावा अ0भा0क0कमेटी एस.सी. विभाग के चैयरमेन श्री राजेश लिलौठिया, दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री रमाकांत गोस्वामी, प्रो0 किरण वालिया, पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्री जय किशन, पूर्व विधायक कम्युनिकेश विभाग के चैयरमेन श्री अनिल भारद्वाज, दिल्ली प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष अमृता धवन, पूर्व विधायक विजय लोचव, कुंवर करण सिंह, अमरीश गौतम, वीर सिंह धींगान, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री चतर सिंह, ब्रहम यादव, निगम पार्षद सुशीला खोरवाल, ब्लाक अध्यक्ष सुरेश कुमार, मनोज चौहान और यजुपति उपाध्याय भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि कांग्रेस उम्मीदवार प्रेम लता क्षेत्रीय और जमीन से जुड़ी हुई कांग्रेस की सिपाही है, जो कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के नारे लड़की हूॅ लड़ सकती हूॅ को राजेन्द्र नगर विधानसभा उपचुनाव में कृतार्थ करके दिखाऐंगी। कांग्रेस उम्मीदवार पांच वर्ष तक निगम पार्षद रह चुकी है जिन्हें क्षेत्रवाससियों की समस्याओं की बखूबी जानकारी है। उन्होंने कहा कि आज राजेन्द्र नगर विधानसभा की विकास के क्षेत्र में वैसी ही है जैसी पूरी दिल्ली की है। राजेन्द्र नगर की जनता द्वारा विधायक बने राघव चढडा तो राज्यसभा सांसद बन गए परंतु उन्होंने राजेन्द्र नगर जो कुछ विकसित था उसे भी निचले सिरे पर लाकर खड़ा कर दिया और राजेन्द्र नगर विधानसभा की हालत लगातार बिगड़ती ही जा रही है।

 

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली सहित राजेन्द्र नगर में जल संकट एक मुख्य समस्या बना हुआ है। राजेन्द्र नगर की जनता बूंद-बूंद के लिए तरस रही है और जो पानी की सप्लाई है उसके 40 प्रतिशत सेम्पल फेल हुए है। उन्होंने कहा कि खराब पानी सप्लाई से जो बीमारियां फेल रही है उससे सीधा नुकसान दिल्ली की जनता का हो रहा है।

कांग्रेस उम्मीदवार श्रीमती प्रेम लता ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल जिस विकास का ढ़िढोरा पीटते है उसकी वास्तविकता राजेन्द्र नगर विधान में बखूबी देखी जा सकती है। सड़के टूटी हुई, गंदगी के अंबार लगे है, रेहड़ी पटरी वालों को अपनी जीविका चलाने के लिए नगर निगम के भ्रष्टाचार को झेलना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी उम्मीदवार दुर्गेश पाठक भ्रष्ट है जो अपने और पार्टी हित के आगे जनता हित की बात ही नही करते। वहीं भाजपा उम्मीदवार धन के बल पर चुनाव जीतने का दाव लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि उपुचनाव में आम आदमी पार्टी और भाजपा सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रहे हैं। प्रेम लता ने राजेन्द्र नगर की जनता से अपील की कि कांग्रेस को वोट दे मैं विकसित राजेन्द्र नगर की तस्वीर को दोहराकर दिखाउॅगी।