23 views 11 sec 0 Comment

Priyanka Chopra Birthday:आज हैं बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ का 39वां जन्मदिन

- July 18, 2022

Priyanka Chopra Birthday:आज हैं बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ का 39वां जन्मदिन

Entertainment Desk | ANN NEWS

Priyanka Chopra Birthday: आज यानी 18 जुलाई को बॉलीवुड की ‘देसी गर्ल’ प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra अपना 39वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उत्तर प्रदेश के बरेली शहर की रहने वाली प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपना मुकाम बना चुकी हैं। उन्होंने साल 2000 में महज 17 साल की उम्र में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम कर लिया था। के लिए बॉलीवुड के रास्ते खुल गए और वह अपने अभिनय के दम पर आगे बढ़ती चली गईं। हालांकि प्रियंका चोपड़ा ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान एक सवाल का गलत जवाब दे दिया था, लेकिन उन्हें फिर भी मिस वर्ल्ड की ताज पहनाया गया था।

प्रियंका चोपड़ा Priyanka Chopra ने महज 17 बरस की उम्र में दुनिया में सबसे सुंदर होने का खिताब अपने नाम कर लिया था। लंदन के मिलेनियम डोम में हुई इस प्रतियोगिता के फाइनल दौर में प्रियंका चोपड़ा से सवाल किया गया कि वह किस जीवित महिला को दुनिया की सबसे सफल महिला मानती हैं। इस सवाल पर प्रियंका चोपड़ा के दिए गए जवाब के बाद पूरा हॉल देर तक तालियों की गड़गड़ाहट से गूंजता रहा।

Priyanka Chopra जीवित महिला को दुनिया की सबसे सफल महिला मानती हैं

प्रियंका से सवाल किया गया था कि वह किस जीवित महिला को दुनिया की सबसे सफल महिला मानती हैं और उन्होंने इसके जवाब में कहा था कि वह मदर टेरेसा को सबसे सफल महिला मानती हैं। उन्होंने कहा था कि यूं तो दुनिया में कई लोग हैं लेकिन सबसे ज्यादा प्रभावित मैं मदर टेरेसा से हुई हूं, मैं उन्हें दिल से चाहती हूं। उन्होंने भारत के लोगों के लिए जो काम किया, उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी दूसरों की सेवा में गुजार दी।हालांकि उनके जवाब में एक गलती भी थी जो काफी बड़ी थी, क्योंकि सवाल में जीवित सफल महिला के बारे में पूछा गया था जबकि मदर टेरेसा की मृत्यु साल 1997 में हो चुकी थी। हालांकि प्रियंका ने इस गलती को बाकी राउंड्स में कवर कर लिया था और उन्होंने मिस वर्ल्ड के ताज को अपने नाम किया।