25 views 8 sec 0 Comment

Himachal Flood: चंबा-चक्की नदी में उफान से बह गया रेलवे ब्रिज,अलग-अलग घटनाओं में 13 की मौत

- August 20, 2022

Himachal Flood: चंबा-चक्की नदी में उफान से बह गया रेलवे ब्रिज,अलग-अलग घटनाओं में 13 की मौत

Breaking Desk | ANN NEWS

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश ने हाहाकार मचा रखा है। मौसम विभाग के येलो अलर्ट के बीच प्रदेश में भारी बारिश हुई है। सैकड़ों सड़कें ठप हो गई हैं। बादल फटने व जगह-जगह भूस्खलन में दबने से 13 लोगों की मौत हो गई है। कई लोगों के मलबे में दबे होने की आंशका है। प्रदेश के कांगड़ा जिले में भारी बारिश से आई बाढ़ के चलते रेलवे का चक्की पुल आज बह गया है। कांगड़ा के एडीएम रोहित राठौर ने इसकी पुष्टि की है। हालांकि पुल में दरारें आने के कारण डेढ़ हफ्ता पहले रेल सेवा बंद कर दी थी।

बैजनाथ-सरकाघाट सड़क भी बह गई है

डीहार पंचायत के डोल गदयाडा गां में बैजनाथ-सरकाघाट सड़क भी बह गई है। आपको बता दें कि चंबा जिले में दंपती और उनके बेटे की मौत हो गई है। कांगड़ा के भनाला की गोरडा में एक मकान गिरने से 12 साल के बच्चे की जान चली गई। जबकि मंडी के सराज, गोहर और द्रंग में बादल फटने की घटनाओं नौ की मौत हो गई है। जबकि 15 से 20 लोग लापता बताए जा रहे हैं। गोहर में प्रधान के परिवार के सात लोगों के शव बरामद हुए हैं। मलबे में दबने से प्रधान व उनकी पत्नी की भी मौत हो गई। तीनों एनएच मंडी पठानकोट, मंडी कुल्लू और मंडी जालंधर वाया धर्मपुर बंद हो गए हैं