29 views 7 sec 0 Comment

जंतर-मंतर पर महापंचायत में 5 हजार से ज्यादा किसान पहुंचे, बैरिकेडिंग तोड़ने वालों को हिरासत में लिया

- August 22, 2022

जंतर-मंतर पर महापंचायत में 5 हजार से ज्यादा किसान पहुंचे, बैरिकेडिंग तोड़ने वालों को हिरासत में लिया

Breaking Desk | ANN NEWS

संयुक्त किसान मोर्चा आज MSP गारंटी समेत विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर महापंचायत कर रहा है। किसानों को रोकने सिंघु, टिकरी, गाजीपुर बॉर्डर पर पुलिस की चेकिंग चल रही है। इसके चलते नोएडा-चिल्ला बॉर्डर पर 5KM लंबा जाम लग गया है। किसानों को दिल्ली की सीमाओं पर रोका जा रहा है। किसानों ने बैरिकेडिंग गिरा दी। इसके बाद कई किसानों को हिरासत में ले लिया गया।

गाजीपुर बॉर्डर पर किसान धरने पर बैठ गए हैं। पुलिस किसानों के साथ बातचीत कर रही है। पुलिस ने कहा कि जंतर-मंतर पर अभी 5 हजार से ज्यादा किसान जमा हैं। सुबह से ही हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश के किसानों ने महापंचायत में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचना शुरू कर दिया था। हालांकि किसानों को इस महापंचायत के लिए मंजूरी नहीं मिली।

दिल्ली पुलिस ने टिकरी, सिंघु और गाजीपुर बॉर्डर पर सीमेंटेड बैरिकेड्स लगाए हैं। जहां से चेकिंग के बाद ही एंट्री दी जा रही है। प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी में धारा 144 लगाई गई है।