29 views 5 sec 0 Comment

मुरादाबाद में एक घर में सामूहिक नमाज पढ़ने पर 26 के खिलाफ केस, ओवैसी ने भड़ककर कहा- ये कैसा अन्‍याय

- August 29, 2022

मुरादाबाद में एक घर में सामूहिक नमाज पढ़ने पर 26 के खिलाफ केस, ओवैसी ने भड़ककर कहा- ये कैसा अन्‍याय

Breaking Desk | ANN NEWS

मुरादाबाद के कांठ छाजलेट क्षेत्र में दूल्हेपुर गांव में दो संप्रदायों के बीच पूर्व में हुए फैसले को तोड़कर सामूहिक रूप से नमाज पढ़ी गई। इस मामले में 16 के खिलाफ नामजद और 10 अज्ञात के खिलाफ छजलैट पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।

दो लोगों के घरों में एकत्र होकर पूर्व में नमाज पढ़ी गई

कांठ थाना क्षेत्र के दूल्हेपुर गांव में दूसरे संप्रदाय का कोई धार्मिक स्थल नहीं है। यहां पर दूसरे संप्रदाय के दो लोगों के घरों में एकत्र होकर पूर्व में नमाज पढ़ी गई थी, जिसके बाद गांव में विवाद हो गया था। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मध्यस्थता कराकर मामले को शांत करा दिया था। वहीं एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि घर में नमाज पढ़ने से किसी को क्यों आपत्ति है। यह अन्याय है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि नमाज कहीं भी पढ़ी जा सकती है।