30 views 4 sec 0 Comment

Rajasthan Politics: पार्टी अध्यक्ष और प्रदेश सीएम ,दोनो के लिए तैयार है अशोक गहलोत

- September 21, 2022

Rajasthan Politics: पार्टी अध्यक्ष और प्रदेश सीएम ,दोनो के लिए तैयार है अशोक गहलोत

Breaking Desk | ANN NEWS

कोंग्रेस अध्यक्ष के चुनाव को लेकर पार्टी में नए चेहरे की तलाश जारी है इसी बीच राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत को कांग्रेस के पार्टी अध्यक्ष के रूप में देखा जा रहा है नामांकन में उनको नाम देने के लिए कहा जा रहा हैं l लेकिन अशोक गहलोत को इसके कोई दिलचस्पी नहीं है उनका मानना है कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ही होने चाहिए। अशोक गहलोत ने खुलासा किया है कि अगर उन्हें अध्यक्ष पद का नामांकन के लिए कहा जाएगा तो वे पीछे नही हटेंगे और उन्होंने ये भी स्पष्ट तौर पर कहा है कि वे राजस्थान में cm पद को किसी हाल में नही छोड़ेंगे।

कांग्रेस पार्टी में एक व्यक्ति एक पद होगा

विधानसभा की अध्यक्षता के दौरान उन्होंने कहा मैं अपनी सेवाएं राजस्थान के लोगो को आगे भी ऐसे ही देता रहूंगा मैं राजस्थान को नही छोडूंगा। उनके इस फैसले पर सचिन पायलट ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी में एक व्यक्ति एक पद होगा । दो पद पर नही रह सकते या तो प्रदेश सीएम या पार्टी अध्यक्ष दोनो पदो मे से एक को चुनना होगा। सीएम ने कहा कि अध्यक्ष पद का चुनाव ओपन हो रहा है. किसी तरीके से कोई नियुक्ति या अपॉइंटमेंट नहीं है. सर्वसम्मति से चुना जाना हैं। उनका मानना है यहां एक व्यक्ति एक पद लागू नहीं होता है।