33 views 7 sec 0 Comment

PFI पर रेड का राउंड-2: जामिया नगर में लगी धारा 144, देश के 8 राज्यों में NIA की छापेमारी, 30 गिरफ्तार

- September 27, 2022

PFI पर रेड का राउंड-2: जामिया नगर में लगी धारा 144, देश के 8 राज्यों में NIA की छापेमारी, 30 गिरफ्तार

Breaking desk | ANN NEWS

कई गंभीर आरोपों से घिरी पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानि PFI पर शिकंजा कसता जा रहा है। दिल्ली समेत 8 राज्यों में पुलिस और दूसरी कई एजेंसियों ने पीएफआई के ठिकानों पर छापेमारी की है। पीएफआई पर ऐक्शन पार्ट- 2 के बाद अब दिल्ली में माहौल बिगाड़े जाने की आशंका गहरा गई है। इसे देखते हुए जामिया यूनिवर्सिटी के आसपास लोगों जुटने और विरोध प्रदर्शन पर रोक लगा दी गई है।

दो महीने तक के लिए यह रोक लगाई गई है। अब तक करीब 30 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। वहीं जामिया यूनिवर्सिटी प्रशासन ने छात्रों को सर्कुलर जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि 19 सितंबर से 17 नवंबर तक धारा 144 लागू रहेगी। जामिया यूनिवर्सिटी के छात्रों को हिदायत दी गई है कि कैंपस के भीतर या बाहर समूह में इकट्ठा ना हों।

कोई कानून तोड़ेगा तो यूनिवर्सिटी उसके खिलाफ सख्त ऐक्शन लेगी

सर्कुलर में कहा गया है कि अगर कोई कानून तोड़ेगा तो यूनिवर्सिटी उसके खिलाफ सख्त ऐक्शन लेगी। कल ही जामिया मिलिया इस्लामिया की तरफ से एक नोटिस जारी किया गया है। यूनिवर्सिटी के चीफ प्रॉक्टर ने कहा कि जामिया नगर पुलिस स्टेशन के एसएचओ ने हमें सूचना दी है कि 19 सितंबर से प्रतिबंध लगाए गए हैं। हमें सूचना मिली थी कि कुछ लोग या ग्रुप संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं और शांति व्यवस्था को प्रभावित कर सकते हैं। एसएचओ ने आगे यह भी बताया है कि 17 नवंबर तक पूरे ओखला इलाके में प्रतिबंध लागू रहेंगे।