26 views 5 sec 0 Comment

PARLIAMENT NO-CONFIDENCE MOTION: राहुल गांधी की सांसदों को FLYING KISS! स्मृति ने कहा- अभद्र शख्स ही ऐसी हरकत कर सकता है

- August 10, 2023

Parliament No-Confidence Motion: राहुल गांधी की सांसदों को Flying Kiss! स्मृति ने कहा- अभद्र शख्स ही ऐसी हरकत कर सकता है

Political Desk | ANN NEWS

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मणिपुर की स्थिति को लेकर बुधवार को केंद्र सरकार पर तीखा प्रहार किया और आरोप लगाया कि पूर्वोत्तर के इस राज्य में ‘भारत माता’ की हत्या की गई है और ऐसा करने वाले लोग ‘देशद्रोही’ हैं। इस बीच राहुल गांधी के भाषण के बाद आज एक नया विवाद पैदा हो गया।

स्मृति इरानी समेत शोभा करंदलाजे ने स्पीकर से राहुल की शिकायत की

दरअसल, स्मृति इरानी समेत शोभा करंदलाजे ने स्पीकर से राहुल की शिकायत की और कहा कि उन्होंने सदन में अनुचित व्याव्हार किया। स्मृति इरानी ने राहुल पर महिला सांसदों को फ्लाइंग किस देने के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, ‘एक बात पर मैं आपत्ति जाहिर करना चाहती हूं। जिनको आज मुझसे पहले बोलने का अधिकार दिया गया, उन्होंने जाते-जाते एक स्त्री विरोधी लक्षण के दर्शन दिए। यह कोई अभद्र शख्स ही महिला सांसदों को फ्लाइंग किस दे सकता है। ऐसे गरिमाविहीन आचरण को इस देश के सदन में कभी नहीं देखा गया।