37 views 7 sec 0 Comment

Divya Pahuja Muder Case News: हत्या के 11 दिन बाद मिला गुरुग्राम की मॉडल दिव्या पाहुजा का शव, हालत देख पुलिस भी रह गई हैरान

- January 13, 2024
Divya Pahuja Muder Case News: हत्या के 11 दिन बाद मिला गुरुग्राम की मॉडल दिव्या पाहुजा का शव, हालत देख पुलिस भी रह गई हैरान

Divya Pahuja Muder Case News: हत्या के 11 दिन बाद मिला गुरुग्राम की मॉडल दिव्या पाहुजा का शव, हालत देख पुलिस भी रह गई हैरान

Crime Desk | Ann News

Divya Pahuja Muder Case News: गुरुग्राम मॉडल और गैंगस्टर संदीप गडोली की गर्लफ्रेंड 27 वर्षीय दिव्या पाहुजा का शव बरामद कर लिया गया है। हत्या के 11 दिन बाद शनिवार (13 जनवरी) को गुरुग्राम पुलिस की एक टीम ने दिव्या पाहुजा का शव बरामद किया। 2 जनवरी 2024 की रात को गुरुग्राम के द सिटी पॉइंट होटल में दिव्या की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। दिव्या का शव हरियाणा के टोहना में एक नहर के अंदर से बरामद किया गया है। पुलिस के मुताबिक, दिव्या पाहुजा के शव की एक तस्वीर उनके परिवार के सदस्यों को भेजी गई, जिन्होंने उनके शव की पहचान की।

गुरुग्राम पुलिस की छह टीमों को सौंपा गया काम

दिव्या का शव पुलिस ने एनडीआरएफ टीम की मदद से फतेहाबाद के टोहाना के पास नहर से बाहर निकाला। शव की हालत देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। कई दिनों बाद शव पूरी तरह से सड़ चुका है।मॉडल दिव्या पाहुजा हत्याकांड में पीआरओ गुरुग्राम पुलिस सुभाष बोकेन के मुताबिक, दिव्या पाहुजा का शव हरियाणा के टोहाना में एक नहर में मिला था। दिव्या पाहुजा के शव को बरामद करने के लिए गुरुग्राम पुलिस की छह टीमों को काम सौंपा गया था। दिव्या का शव बरामद करने के लिए पंजाब पुलिस की कई टीमें और एनडीआरएफ की 25 सदस्यीय टीम भी लगाई गई थी।

कोलकाता से गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को इनपुट दिया था

शव को नहर में फेंकने का इनपुट आरोपी बलराम गिल ने गुरुग्राम पुलिस को दिया था। पुलिस ने आरोपी बलराम गिल को कोलकाता एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी बलराम गिल ने होटल मालिक अभिजीत सिंह के कहने पर दिव्या पाहुजा के शव को ठिकाने लगाने में मदद की थी। होटल मालिक अभिजीत सिंह ने दिव्या पाहुजा को गोली मारी थी। दिव्या और होटल मालिक अभिजीत सिंह पिछले तीन महीने से रिलेशनशिप में थे। अभिजीत सिंह का कहना है कि दिव्या उनकी कुछ निजी तस्वीरों को लेकर उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी।