35 views 3 sec 0 Comment

असम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भाजपा द्वारा किए गए हमले के खिलाफ अरविन्दर सिंह लवली के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय का घेराव

- January 22, 2024
असम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भाजपा द्वारा किए गए हमले के खिलाफ अरविन्दर सिंह लवली के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय का घेराव

असम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भाजपा द्वारा किए गए हमले के खिलाफ अरविन्दर सिंह लवली के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय का घेराव

Breaking Desk | ANN NEWS

असम में राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर भाजपा द्वारा किए गए हमले के खिलाफ प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा कार्यालय का घेराव करने से पुलिस द्वारा रोकने पर मौन धरना दिया।

नई दिल्ली,  22 जनवरी, 2024- असम में श्री राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बौखलाई भाजपा द्वारा कायराना हमला करने के खिलाफ आज दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली के नेतृत्व में भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मौन धरना दिया और प्रदर्शन किया।

गुस्साऐ कार्यकर्ता भाजपा मुख्यालय का घेराव करना चाहते थे परंतु भारी पुलिस बंदोबस्त होने पर मौजूद दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री श्री हारुन यूसूफ, श्री राजकुमार चौहान, वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक श्री मुकेश शर्मा जैसे शरीके नेता ने पुलिस से आगे बढ़ने आग्रह किया परंतु आला पुलिस अधिकारियों ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को आगे नही बढ़ने दिया और उन्हें गिरफ्तार करने पर उतारु थी। अंततः कांग्रेस कार्यकर्ताआंे ने वहीं मौन धरना दिया और भविष्य के लिए चेतावनी दी कि यदि भाजपा ने ऐसी कायराना हरकत दोबारा की तो कांग्रेस कार्यकर्ता द्वारा भाजपा कार्यायल का अनिश्चित कालीन घेराव किया जाऐगा।

आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में नारे लिखी तख्तियां लेकर ‘‘न्याय यात्रा से भाजपा घबराई है, हमलों पर उतर आई है’’, ‘‘चाहे हमले करो हजार, नहीं रुकेगी यात्रा की रफ्तार’’ और ‘‘तानाशाही गुंडागर्दी नही चलेगी- नही चलेगी’’ आदि नारे लगा रहे थे।

प्रदर्शनकारियों में प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली के अलावा नाथ  अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा, पूर्व सांसद श्री रमेश कुमार व डा0 उदित राज, पूर्व मंत्री श्री हारुन यूसूफ, श्री राजकुमार चौहान, श्री मंगतराम सिंघल, डा0 नरेन्द्र पूर्व विधायक श्री मुकेश शर्मा, चौ0 मतीन अहमद, जय किशन, हरी शंकर गुप्ता, आसिफ मौहम्मद खान, नीरज बसौया, भीष्म शर्मा, विजय लोचव, कुंवर करण सिंह, अमरीश गौतम, सुरेन्द्र कुमार,  निगम में सदन के पूर्व नेता जितेन्द्र कुमार कोचर, अमित मलिक, चत्तर सिंह, ओम प्रकाश बिधूड़ी, डा0 नरेश कुमार, जय करण चौधरी, जिला अध्यक्ष विरेन्द्र कसाना, राजेश चौहान, गुरचरण सिंह राजू, एडवोकेट दिनेश, जावेद मिर्जा, आदेश भारद्वाज, जुबैर अहमद, मनोज यादव, सतबीर शर्मा, विष्णु स्वरुप अग्रवाल निगम पार्षद समीर अहमद, दिल्ली सेवादल मुख्य संगठक सुनील कुमार, युवा कांग्रेस अध्यक्ष रणविजय सिंह, हरनाम सिंह, हरी किशन जिंदल, वरयाम कौर, सुरेन्द्र प्रकाश शर्मा, चौ0 अजीत सिंह, प्रवीण राणा, प्रवीण भुगरा, अनुज आत्रेय, परवेज आलम, सुखबीर शर्मा, संदीप तंवर, नीतू वर्मा, एडवोकेट सुनील कुमार, अब्दुल वाहिद, हिदायतुल्लाह, लक्ष्मण रावत, मौहम्मद उस्मान, जितेन्द्र बघेल, जगजीवन शर्मा, सतपाल सेठी, राजकुमार इंदौरिया, राजीव वर्मा, कैप्टन खविन्दर सिंह, राजकुमार मग्गो, इंन्द्रजीत सिंह, संजय नीरज, दीपक वशिष्ठ, ब्लाक अध्यक्ष, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, सेल एवं विभागों के चेयरमैन व पदाधिकारी सहित भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

प्रदेश अध्यक्ष श्री अरविन्दर सिंह लवली ने कहा कि भगवान श्री राम भाजपा को सद्बुद्धि दे कि वो भविष्य ऐसी हरकत न करे। श्री लवली ने कहा कि भाजपा की यह कार्यवाही लोकतंत्र के लिए घातक है क्योंकि राजनीति में हिंसा का स्थान नही होता।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा दिखाए अहिंसा के रास्ते पर चलती है और बदले की भावना की राजनीति नही करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विचारधारा की लड़ाई लड़ रही है और हमारे नेता श्री राहुल गांधी जी भारत जोड़ो न्याय यात्रा में हम महिला, युवा, श्रमिक, किसान को न्याय दिलाने और भागीदारी बनाने के निकाल रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा की ऐसी कायराना हरकत से हम डरने वाले नही हैं।

श्री लवली ने कहा कि असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमला इस बात को दर्शाता है कि कांग्रेस और राहुल गांधी जी को देश भर में मिल रहे समर्थन से भाजपा घबरा गई है। उन्होंने कहा कि देश की जनता की आवाज उठाने वाली इस न्याय यात्रा को रोकने की कोशिश करना भाजपा में पनपता भय साफ दिखाई देता है।