51 views 7 sec 0 Comment

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेता बच्चों से मिले PM Modi, दुलार किया और साथ में खिंचवाई फोटो

- January 24, 2024

National Desk | ANN NEWS

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगववार को दिल्ली में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2024 के पुरस्कार विजेताओं से मुलाकात की और उनसे बातचीत की। पीएम मोदी ने नन्हें बच्चों को दुलार भी किया और साथ में फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान महिला बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी भी मौजूद रहीं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने हाथों से छोटे बच्चों को गिफ्ट भी दिया और उनसे बातें भी की।

19 बच्चों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को दिया था पुरस्कार

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सोमवार को 19 बच्चों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किया। यह पुरस्कार असाधारण बहादुरी, कलात्मक कौशल, नयी सोच और निस्वार्थ सेवा के लिए 18 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 19 बच्चों-नौ लड़कों और 10 लड़कियों-को दिया गया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने छह श्रेणियों-कला और संस्कृति (सात), बहादुरी (एक), नवाचार (एक), विज्ञान और प्रौद्योगिकी (एक), सामाजिक सेवा (चार) और खेल (पांच) में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2024 प्रदान किए।