57 views 6 sec 0 Comment

दिल्ली के Kalkaji Mandir में बड़ा हादसा, जागरण के दौरान गिरा स्टेज, भगदड़ में महिला की मौत, 17 घायल

- January 28, 2024
दिल्ली के कालकाजी मंदिर में बड़ा हादसा, जागरण के दौरान गिरा स्टेज, भगदड़ में महिला की मौत, 17 घायल

दिल्ली के Kalkaji Mandir में बड़ा हादसा, जागरण के दौरान गिरा स्टेज, भगदड़ में महिला की मौत, 17 घायल

Breaking Desk | ANN News

राजधानी दिल्ली के कालकाजी मंदिर परिसर में बड़ा हादसा हुआ है। मंदिर में जागरण के दौरान देर रात कीर्तन वाली स्टेज गिर गया। इस हादस में एक महिला की मौत की खबर है, वहीं 17 लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां पहुंच गईं। हादसे के बाद मंदिर में भगदड़ मच गई। घायलों को दिल्ली के अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसा शनिवार रात करीब 1 बजकर 20 मिनट पर हुआ

जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार रात करीब 1 बजकर 20 मिनट पर हुआ, जब मंदिर परिसर में जागरण और कीर्तन चल रहा था। मंदिर में काफी श्रद्धालु जुटे थे। इसी दौरान अचानक कीर्तन वाला स्टेज गिर गया और मंदिर में भगदड़ मच गई। हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 17 लोग घायल हो गए। घायलों को दिल्ली के एम्स, सफदरजंग और मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं पुलिस ने इस मामले में FIR दर्ज कर ली है।