26 views 3 sec 0 Comment

Dumka Gangarape: झारखंड शर्मसार, स्पेन की महिला पर्यटक से दुमका के हंसडीहा में सामूहिक बलात्कार

- March 2, 2024
Dumka Gangarape: झारखंड शर्मसार, स्पेन की महिला पर्यटक से दुमका के हंसडीहा में सामूहिक बलात्कार

Dumka Gangarape: झारखंड शर्मसार, स्पेन की महिला पर्यटक से दुमका के हंसडीहा में सामूहिक बलात्कार

Breaking Desk | ANN NEWS

झारखंड की उपराजधानी दुमका से बड़ी खबर सामने आ रही है. अलग-अलग बाइक से पति के साथ टूर पर निकली स्पेन की महिला से शुक्रवार की देर रात सामूहिक बलात्कार की घटना हुई है. घटना के बाद 28 साल की इस स्पैनिश महिला को सरैयाहाट सीएचसी में भर्ती कराया गया है. झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में यह मुद्दा उठा.

विधायक अमित मंडल ने कहा कि दुमका की इस घटना से झारखंड शर्मसार हुआ

विधायक अमित मंडल ने कहा कि दुमका की इस घटना से झारखंड शर्मसार हुआ है. घटना हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमाहाट के पास की बताई जा रही है. मामले की गंभीरता को देखते हुए देर रात एसपी पीताम्बर सिंह खेरवार घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने तीन लोगों को हिरासत में लिया गया है.