24 views 3 sec 0 Comment

Roorkee: कई संगठनों ने दिया कांग्रेस को समर्थन-प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता की रही अहम भूमिका

- April 16, 2024

Roorkee: कई संगठनों ने दिया कांग्रेस को समर्थन-प्रदेश महासचिव सचिन गुप्ता की रही अहम भूमिका

रिपोर्ट: सलमान मलिक

हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी वीरेंद्र रावत का कारवाँ लगातार बढ़ रहा है, उनके समर्थन में आज कई सामाजिक संगठन के लोगों ने अपना योगदान देते हुए उनकी जीत सुनिश्चित करने का दम भरा है। इसी कड़ी में रामनगर स्थित लोटस होटल में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक संगठन सर्वजन सेवा पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कमाल पाशा अंसारी, ऋषिवादी कश्यप पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष गिरीश चेतन यादव व अखंड भारत विकास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवतार सिंह मिगलानी ने हरिद्वार से कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दिया है। सभी पदाधिकारियों ने कहा कि भाजपा संविधान बदलने के प्रयास में है और आरक्षण को खत्म करना चाहती है, जिसके चलते कांग्रेस का सत्ता में आना जरूरी है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार के साथ ही पूरे प्रदेश की 5 सीटों पर गठबंधन को समर्थन दिया गया है और इस बार भाजपा को हराने का पूरा मन बना लिया है।