16 views 4 sec 0 Comment

PM Modi Resign: चुनाव नतीजों के बाद पीएम मोदी का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया स्वीकार

- June 5, 2024
PM Modi Resign: चुनाव नतीजों के बाद पीएम मोदी का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया स्वीकार

PM Modi Resign: चुनाव नतीजों के बाद पीएम मोदी का इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया स्वीकार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। 4 जून को लोकसभा चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद बुधवार को ये सियासी घटनाक्रम हुआ। प्रधानमंत्री आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने पहुंचे और अपना इस्तीफा सौंप दिया। प्रेसीडेंट ने इसे स्वीकार कर लिया। राष्ट्रपति भवन की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मूर्मू ने पीएम मोदी का इस्तीफा स्वीकार करने के साथ ही उन्हें नई सरकार के गठन तक कार्यभार संभालने को कहा है। खबर ये भी आ रही कि एनडीए की नई सरकार का शपथ ग्रहण 8 जून को होगा। नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे।