35 views 0 sec 0 Comment

ग्वालियर में विश्व प्रसिद्ध तानसेन संगीत समारोह की शुरुआत

- December 27, 2021

ग्वालियर में विश्व प्रसिद्ध तानसेन संगीत समारोह की शुरुआत मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने की. केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नरेंद्र सिंह तोमर और ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ,मंत्री भारत सिंह कुशवाह, ग्वालियर सांसद विवेक शेजवलकर भी इस मौके पर मौजूद रहे. कार्यक्रम में देश के मशहूर सितार वादक, पंडित कार्तिक कुमार को राष्ट्रीय कालिदास सम्मान से सम्मानित किया गया…..पण्डित घटक वादक विक्कू विनायकरम को राष्ट्रीय कालिदास अलंकरण सम्मान से सम्मानित किया गया, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मौके पर कहा.. कि तानसेन समारोह के 100 साल पूरे होने पर शताब्दी वर्ष का आयोजन किया जाएगा राष्ट्रीय कालिदास अलंकरण सम्मान में मिलने वाली राशि भी बढ़ाकर 5 लाख रुपए की जाएगी.