21 views 9 sec 0 Comment

Uttrakhand Election 2022 : BJP प्रत्याशी Munish Saini ने वोटरों को कहा गधे तुल्य,Video हुआ Viral

- February 1, 2022

Uttrakhand Election 2022 : BJP प्रत्याशी Munish Saini ने वोटरों को कहा गधे तुल्य,Video हुआ Viral

रिपोर्ट-सलमान मलिक

आम बोलचाल में एक देसी कहावत बड़ी मशहूर है कि अपना काम निकालने के लिए गधे को भी बाप बनाना पड़ता है। फिर बात राजनीति और चुनाव की हो तो क्या ही कहने। लेकिन नैतिक मूल्यों और संस्कारों की बात करने वाली भारतीय जनता पार्टी के पिरान कलियर सीट से प्रत्याशी मुनीष सैनी Munish Saini की भाषा और संस्कार देखें तो शर्म से सर झुक जाएगा। चुनावी मौसम में नेता और प्रत्याशी मतदाताओं को अपने भाई-बहन माता-पिता की तरह संबोधित करते हैं। मगर भाजपा प्रत्याशी मुनीष सैनी की नजर में पिरान कलियर विधानसभा के मतदाता गधे के समान हैं।

यकीन ना हो तो Munish Saini की  वीडियो देख सकते हैं

ऐसा हम नहीं बल्कि खुद मीडिया से बातचीत में मुनीष सैनी ने कहा है। आपको यकीन ना हो तो वीडियो देख सकते हैं। उन्होंने विधानसभा के मतदाताओं को गधे तुल्य कहकर संबोधित किया। आपको कोई संशय न हो, इसलिए बता देते हैं कि जैसे पिता तुल्य का मतलब पिता के जैसा होता है, वैसे ही गधा तुल्य मतलब गधे के जैसा। अब कोई मुनीष सैनी से पूछे कि क्या वह गधों का विधायक बनने का ख़्वाब पाले हुए हैं। यह बात सही है कि नेता न सिर्फ आम जनता को बेवकूफ समझते हैं, बल्कि चुनाव जीतने के बाद बेवकूफ बनाते भी हैं। लेकिन चुनाव जीतने से पहले इतनी बेबाकी से अपने दिल की बात कौन कहता है। धन्य है भाजपा और भाजपा प्रत्याशी। ये वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चाओं का विषय बनी हुई है और जमकर वायरल हो रही हैं।