31 views 3 sec 0 Comment

अनिल चौधरी बोले भ्रष्टाचारी अरविन्द केजरीवाल देश की एकता और अखंडता के लिए बहुत बड़ा खतरा

- February 19, 2022

अनिल चौधरी बोले भ्रष्टाचारी अरविन्द केजरीवाल देश की एकता और अखंडता के लिए बहुत बड़ा खतरा

रिपोर्ट-जगजीत सिंह

नई दिल्ली, 19 फरवरी, 2022 – दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि अपने को राष्ट्रभक्त बताने वाले अरविन्द केजरीवाल देश की एकता और अखंडता के लिए बहुत बड़ा खतरा है क्योंकि वे देश के टुकड़े करके एक स्वतंत्र देश बनाकर उसका प्रधानमंत्री बनने का सपना संजोय बैठे है, देश और देशवासियों को यह बिलकुल मंजूर नही है। भ्रष्टाचारमुक्त, पारदर्शी शासन का नारा देने वाले अरविन्द केजरीवाल के 80 प्रतिशत मंत्री, 50 प्रतिशत विधायकों पर अपराधिक मामले चल रहे है और कल पूर्वी दिल्ली नगर निगम की निगम पार्षद को सीबीआई ने रंगे हाथों रिश्वत लेते हुए पकड़ा है, जिससे साफ हो जाता है कि अरविन्द केजरीवाल भ्रष्टाचार और देश विदेशों से गैर कानूनी फंडिग से आम आदमी पार्टी को चला रहे है, जिसकी जांच होनी चाहिए।

केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध पदर्शन किया

आज हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्य कुमार विश्वास द्वारा अरविन्द केजरीवाल की अलगावादी सोच को पर्दाफाश होने के बाद मुख्यमंत्री निवास पर अरविन्द केजरीवाल के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध पदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां और झंडे लेकर ‘‘देशद्रोही केजरीवाल इस्तीफा दो-इस्तीफा दो’’ आदि नारे लगा रहे थे।

प्रदर्शन में विभाग के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे

प्रदर्शनकारियों में प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार के साथ पूर्व सांसद रमेश कुमार, पूर्व विधायक एवं कम्युनिकेशन विभाग के चैयरमेन अनिल भारद्वाज, पूर्व विधायक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष जय किशन, पूर्व विधायक हरी शंकर गुप्ता, विजय लोचव, कुंवर करण सिंह, चरण सिंह कंडेरा, सुरेन्द्र कुमार अमरीश गौतम, कोषाध्यक्ष संदीप गोस्वामी, डा0 नरेश कुमार, परवेज आलम, जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार, मिर्जा जावेद अली, जुबैर अहमद, मनोज यादव, राजेश जैन, धर्मपाल चंदेला, विष्णु अग्रवाल, विशाल मान, सतबीर शर्मा, आदेश भारद्वाज, मदन खोरवाल, निगम पार्षद शोएब दानिश, सुशीला खोरवाल, पूर्व निगम पार्षद पुष्पा सिंह, कृष्ण मुरारी जाटव, हरी किशन जिंदल, शांति स्वरुप सहित युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल और एनएसयूआई और सेल एवं विभाग के हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।

अरविन्द केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचारियों की फौज इक्ट्ठा किया है

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी में भ्रष्टाचारियों की फौज इक्ट्ठा किया है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार व अलगावाद की राह पर चलने वाले केजरीवाल बाबा साहेब और भगत सिंह के विचारों और सपनों का भारत किस सोच के साथ बनाने की बात कर रहे है। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह के शहीदी दिवस पर केजरीवाल द्वारा शराब नीति की घोषणा करना उनके देश विरोधी चरित्र को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि पिछले पिछले 7 वर्षों में केजरीवाल ने कहां-कहां से पैसा लिया, किन खालिस्तानी नेताओं, समर्थकों से मुलाकात की, उसकी जांच होनी चाहिए। आम आदमी पार्टी और केजरीवाल को फंडिग कहा से हो रही है उनके खातों की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अरविन्द केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की आतंकवादी संगठनों के साथ संबध की भी जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश में रहकर देश के खिलाफ सोच रखने वाले अरविन्द केजरीवाल की मानसिकता सत्ता के लालच में संकुचित हो चुकी है।

भ्रष्टाचारियों के मुखिया केजरीवाल

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचारियों के मुखिया केजरीवाल ने दिल्ली की सत्ता के 7 वर्षों के शासन में भ्रष्टाचार के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए है। उन्होंने कहा कि आप पार्टी की पार्षद को खुलेआम रिश्वत लेते पकड़ा गया। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की विधानसभा क्षेत्र के वार्ड की निगम पार्षद आप पार्टी की फंडिग के लिए पैसा उगाही कर रही थी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के विधायक, पार्षद और कार्यकर्ता दिल्ली में गरीब लोगों, रेहड़ी पटरीवालों से उगाही के लिए वसूली का रैकेट चला रहे है इसकी जांच होनी चाहिए।

12340 अत्याधुनिक क्लारुम बनाने में भारी भ्रष्टाचार किया है

चौ0 अनिल कुमार ने कहा कि पंजाब में दिल्ली विकास मॉडल की बात करने वाली केजरीवाल सरकार ने 12340 अत्याधुनिक क्लारुम बनाने में भारी भ्रष्टाचार किया है क्योंकि 17.44 लाख का एक क्लारुम बनाने में 22.69 लाख खर्च करने का भ्रष्टाचार किया गया है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली की खुशहाली को बर्बाद करके बदहाल बना दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में दिल्ली मॉडल का बखान करने वाले केजरीवाल के बहकावे में नही आऐंगे पंजाब के निवासी।

प्रदेश अध्यक्ष चौ0 अनिल कुमार ने निगम पार्षद जुबैर अहमद को पूर्वी दिल्ली निगम में कांग्रेस दल नेता नियुक्त किया- निगम पार्षद रिंकू को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते पार्टी से निष्कासित किया गया।