30 views 3 sec 0 Comment

घरेलु विवाद को लेकर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट,पुलिस जुटी जाँच में

- April 11, 2022

 

घरेलु विवाद को लेकर पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट,पुलिस जुटी जाँच में

रिपोर्ट: सलमान मलिक

रुड़की की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के ढंढेरा में आज अमन नाम के एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पिंकी के सीने में चाक़ू मारकर उसे घायल कर दिया जिस कारण पिंकी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसके बाद आनन फानन में पिंकी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया जहाँ पर डॉक्टर ने पिंकी को मृत घोषित कर दिया है पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

अमन का अपनी पत्नी पिंकी के साथ घरेलु विवाद चल रहा था

सूत्रों के अनुसार ढंढेरा निवासी अमन का अपनी पत्नी पिंकी के साथ घरेलु विवाद चल रहा था जिसके चलते पिंकी कुछ दिन से घर अपने मायके गई हुई थी। आज जैसे ही पिंकी घर पहुंची तो अमन ने उस पर अचानक ही चाक़ू से हमला इस हमले में चाक़ू पिंकी के सीने में लग गया जिसके बाद पिंकी गंभीर रूप से घायल हो आसपास के लोगो ने 108 एम्बुलेंस को सुचना दी सुचना मिलते ही एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और पिंकी को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया जहाँ पर डॉक्टर ने पिंकी को मृत घोषित कर दिया जिसके बाद पिंकी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया तब तक पुलिस ने आरोपी पति को भी गिरफ्तार कर लिया पुलिस अब आरोपी पति से पूछताछ कर रही है।