25 views 7 sec 0 Comment

Kanwar Yatra 2022: उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा पर आतंकी हमले, ग्रह मंत्रालय ने जारी किये एडवाइजरी

- July 16, 2022

Kanwar Yatra 2022: उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा पर आतंकी हमले, ग्रह मंत्रालय ने जारी किये एडवाइजरी

नगर संवाददाता

Kanwar Yatra 2022; सावन महीने की शुरुवात हो गयी है। यह महीना सबसे पावन माना जाता है इस महीने में शिव भक्तो में कांवड़ यात्रा को लेकर ज़बरदस्त उत्साह देखा जा सकता है। लेकिन अब इस यात्रा पर आतंकी हमले का खतरा मंडराता नज़र आ रहा है। आपको बता दे की उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के दौरान आतंकी हमले का खतरा मंडराता नज़र आ रहा है। इसी के साथ ग्रह मंत्रालय ने इसे लेकर एडवाइज़री जारी की है। उन्होंने उत्तराखंड और आस-पास के इलाकों में एडवाइज़री जारी कर दिया है। उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार [ ASHOK KUMAR ] ने आजतक से एडवाइज़री की पुष्टि की है। अशोक कुमार ने आजतक से बात करते हुए कहा है की, उत्तराखंड और अन्य इलाकों में एडवाइज़री सामान्य है।

Kanwar Yatra 2022: उत्तराखंड के डीजीपी ने कहा

डीजीपी ने कहाँ की इस तरह धार्मिक आयोजन के सुरक्षा मोर्चे पर प्रशासन की पूरी नज़र है, उन्होंने कहा की मेला इलाके को 12 सुपर जोन, 32 जोन और 120 सेक्टर में बांटा गया है और सुरक्षा के कड़े नियन भी किये गए है, उन्होंने कहा की मेला इलाके में सीसीटीवी [ CCTV ] से भी निगरानी की जाएगी। जिसके लिए 400 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए है, पुलिसकर्मी भी ड्रोन [ DRONE] से मेला क्षेत्र की निगरानी रखेंगे, मीट की दुकाने भी बंद करा दी गई है, साथ ही दिल्ली के ऋषिकेश नेशनल हाइवे [RISHIKESH NATIONAL HAYWAY ] को भी बंद कर दिया गया है। उन्होंने यह भी कहा की कांवड़ यात्रा की सुरक्षा के लिए 10 हज़ार पुलिसकर्मी को भी तैनात कर दिया गया है।

आपको यह भी बता दे की कांवड़ यात्रा के दौरान कावड़िए हरिद्वार और ऋषिकेश से गंगाजल भरकर सैंकड़ो किलोमीटर की पैदल यात्रा कर भगवान शिव का जलाभिषेक करने जाते है। इसी के साथ लोग उम्मीद क्र रहे हैं की अब भगवान शिव भी अपने भक्तों की रक्षा करेंगे।