32 views 0 sec 0 Comment

65 साल की महिला का गैंगरेप, पड़ोसी पर आरोप नशीला पदार्थ पिलाकर दिया घटना को अंजाम

- July 19, 2022

65 साल की महिला का गैंगरेप, पड़ोसी पर आरोप नशीला पदार्थ पिलाकर दिया घटना को अंजाम

ब्रोकिंग डेस्क | ANN

क्या हवनियात् इतनी हद से पार हो चुकी है की बुज़रूगो का भी लिहाज़ नही किया जाता। क्या आज के युग मे कोई भी सुरक्षित नही है। चाहे वो बच्चा हो या बुजुर्ग, ऐसा ही एक मामला महाराष्ट्र के अकोला जिले से सामने आया है। जहां पर 65 साल की बुजुर्ग महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल चुकी है। पीड़िता का आरोप है कि उसे नशीला पदार्थ पिलाकर इस घटना को अंजाम दिया।

घटना के बाद बुजुर्ग महिला काफी डरी हुई

पुलिस ने मामला दर्ज कर, आरोपियों की जाँच कर उन्हे गिरफ्तार किया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुजुर्ग महिला का मेडिकल टेस्ट भी करवाया गया। पुलिस का कहना है कि इस घटना के बाद बुजुर्ग महिला काफी डरी हुई है। वे कुछ बोल नही पा रही है इसलिए उनकी काउंसलिंग कराई जा रही है।

तुरंत ही एक्शन लेते हुए दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

इस मामले की जांच दरोगा योगेश वाघमारे कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि महिला बोल और सुन नहीं सकती है। इसलिए मेडिकल रिपोर्ट के जरिए गैंगरेप की जानकारी कराई गई है।इस मामले पर तुरंत ही एक्शन लेते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अब देखना यह है की पुलिस इस पर कौन से सखत् कदम उठाती है और आरोपियों को कितनी सज़ा मिलती हैं।