33 views 5 sec 0 Comment

Jammu And Kashmir: उधमपुर में मिनी बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी, हादसे में आठ छात्र घायल

- August 6, 2022

Jammu And Kashmir: उधमपुर में मिनी बस सड़क से फिसलकर खाई में गिरी, हादसे में आठ छात्र घायल

Breaking Desk | Ann News

जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले के मसोरा के पास एक मिनी बस सड़क से फिसलकर खाई में गिर गई। हादसे में आठ छात्र घायल हो गए। बस बरमीन गांव से उधमपुर जा रही थी। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

हादसे में आठ छात्र घायल हो गए

उधमपुर मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय ने कहा कि आज सुबह 8:30 बजे उधमपुर गोल्डी रोड पर बरवीन से आगे एक मेटाडोर की दुर्घटना की जानकारी मिली थी। यहां करीब 10-12 लोग लाए गए हैं। इनमें से एक की हालत गंभीर थी जिसे जम्मू रेफर कर दिया गया है। उधमपुर के सहायक आयुक्त राजस्व रफीक अहमद जराल ने कहा कि हमारे पास 10 लोग आए हैं जिसमें से 4-5 छात्र हैं। एक ज़्यादा गंभीर है जिसे जम्मू रेफर किया गया है। हम बाकियों को यहां स्थिर करने की कोशिश कर रहे हैं। अगर किसी की स्थिति गंभीर होती है तो हम उन्हें भी जम्मू रेफर करेंगे।