38 views 6 sec 0 Comment

Jammu Kashmir: ITBP जवानों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी,6 की मौत, 30 घायल

- August 16, 2022

Jammu Kashmir: ITBP जवानों को लेकर जा रही बस खाई में गिरी,6 की मौत, 30 घायल

Breaking Desk

जम्मू और कश्मीर के पहलगाम में बड़ा हादसा हुआ है। आईटीबीपी जवानों को लेकर जा रही बस चंदनवाड़ी इलाके में खाई में गिर गई। हादसे में 6 जवानों की मौत हो गई है और 30 घायल हैं जिनमें कई की हालत गंभीर है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल जवानों को इलाज के लिए श्रीनगर स्थित आर्मी हॉस्पिटल में एयरलिफ्ट किया जा रहा है।

बस में 39 जवान सवार थे

इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, बस में 39 जवान सवार थे। इनमें आईटीबीपी 37 और जम्मू-कश्मीर पुलिस के 2 जवान थे। बस का ब्रेक फेल होने के चलते यह हादसा हुआ। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बस में सवार जवान अमरनाथ यात्रा की ड्यूटी से वापस लौट रहे थे। घटनास्थल के लिए आईटीबीपी के कमांडोज को रवाना किया गया है, ताकि रेस्क्यू ऑपरेशन में तेजी लाई जा सके।