35 views 8 sec 0 Comment

Twin Tower Blast: ताश के पत्तों की तरह बिखर गई भ्रष्टाचार की इमारत, अब इतिहास हुआ नोएडा का ट्विन टावर

- August 28, 2022

Twin Tower Blast: ताश के पत्तों की तरह बिखर गई भ्रष्टाचार की इमारत, अब इतिहास हुआ नोएडा का ट्विन टावर

Breaking Desk | ANN NEWS

नोएडा में भ्रष्टाचार की इमारत गिर गई है। तय समय पर सायरन बजने के साथ ही सुपरटेक ट्विन टावर में विस्फोट हुआ और कुछ ही सेकेंड में बिल्डिंग जमींदोज हो गई। दूर तक धमाके की आवाज के साथ धूल का गुबार फैल गया। दोनों गगनचुंबी इमारत ताश के पत्तों की तरह से बिखर गई। अधिकारियों ने बताया कि धूल के कण अभी हवा में रहेंगे और साथ ही आस-पास की किसी भी बिल्डिंग को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।

धूल को स्थिर करने के लिए पानी को स्प्रे करने के लिए एंटी-स्मॉग गन का इस्तेमाल किया जा रहा है। दोपहर में 2 बजकर 29 मिनट पर नोएडा के सेक्टर 93ए स्थित सुपरटेक ट्विन टावर्स में ब्लास्ट के लिए तय समय पर ही धमाका हुआ। हर एक आंखें बेसब्री से इस खास वक्त के इंतजार में लगी हुई थीं। सायरन की आवाज के बीच अचानक से हर एक फ्लोर पर ब्लास्ट हुआ और ऊपर से लेकर नीचे तक दोनों ही इमारत भरभरा कर गिर गई। चारों तरफ धूल का गुबार फैल गया। इस तरह से देखते ही देखते भ्रष्टाचार की इमारत जमींदोज हो गई।

सुपरटेक के ट्विन टावर्स ध्वस्त होने के बाद धूल अगले तीन से चार दिनों तक लोगों को परेशान कर सकती है। इससे बचने के लिए बच्चों और बुजुर्गों को मास्क लगाने की जरूरत पड़ेगी। दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रफेसर विपुल सिंह नें बताया, इमारत गिरने के बाद दो तरह की धूल हवा में उड़ेगी। धूल के मोटे कण तुरंत जमीन पर गिर जाएंगे लेकिन जो छोटे-छोटे कण होंगे वह हवा में लम्बे वक्त तक रहेंगे क्यूंकि हवा भी चल रही है।