33 views 7 sec 0 Comment

Asia Cup 2022: बांग्लादेश को 2 विकेट से हरा कर, श्रीलंका पहुंची सुपर-4 में

- September 2, 2022

Asia Cup 2022: बांग्लादेश को 2 विकेट से हरा कर, श्रीलंका पहुंची सुपर-4 में

Sports Desk | ANN NEWS 

Asia Cup 2022: नई दिल्ली | गुरुव्वार,को कुसल मेंडिस (60) के बढ़िया प्रदर्शन शारजाह में एशिया कप टी-20 में श्रीलंका ,बांग्लादेश को 2 विकेट से हराकर पहुंची सुपर-4 में | ग्रुप बी, में अफगानिस्तान , श्रीलंका से पहले सुपर-4 में पहुंच चूका है| ग्रुप ए ,में भारत पहले ही सुपर-4 में पहुंच चूका है | शुक्रवार को पाकिस्तान और हॉंगकॉंग के बीच मैच से पता चलेगा की कौन सुपर 4 में अपनी जगह बनाता है | जो भी टीम जीत जाएगी वो सुपर-4 में प्रवेश कर जाएगी |

अफीफ हुसैन (39) और मेहंदी हसन मिराज (38) बांग्लादेश के बल्लेबाज़ों ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 183 रन बनाए| बांग्लादेश को जबरदस्त जवाब देते हुए श्रीलंका ने 19.2 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 184 | आखरी के 2 ओवर में श्रीलंका को जीत हासिल करने के लिए25 रन की ज़रूरत थी, और टीम की 7 विकेट गिर चुकी थी | आखिरी के 19वी ओवर में,इबादत ने श्रीलंका को दिए 17 रन और करुणरत्न का गिरा विकेट |

फिर आखिर ओवर में श्रीलंका को जीत के लिए 8 रन की ज़रूरत थी | आखरी ओवर में मेहंदी हसन की दूसरी गेंद पर फेरनाल्डो ने मारा चौका| फिर ओवर की तीसरी बॉल में फेरनाल्डो ने 2 रन ले लिए,पर वह नो बॉल हो गयी और श्रीलंका को बड़ी आसानी से 3 रन मिल गए जिसकी ज़रूरत थी | 3 रन पाकर श्रीलंका ने जीत हासिल की |