34 views 8 sec 0 Comment

- September 6, 2022

Bangalore Rain: Karnataka में हो रही भारी बारिश से IT कंपनियों को 225 करोड़ का नुकसान

Breaking Desk | ANN NEWS

कर्नाटक में इनदिनों हो रही भारी बारिश के बाद बेंगलुरु में आईटी कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। बेंगलुरु की आईटी कंपनियों को करीब 225 करोड़ का नुकसान हुआ है। इस पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने आईटी कंपनियों को भरोसा दिया है कि उनके नुकसान को लेकर जल्द ही चर्चा होगी। सीएम बोम्मई ने कहा कि भारी बारिश के कारण आईटी कंपनियों को हुए नुकसान और उसके मुआवजे को लेकर जल्द चर्चा होगी।

भारी वर्षा के बाद जलजमाव के कारण जो क्षति हुई है

बोम्मई ने कहा, हम आईटी कंपनियों को बुलाएंगे और भारी वर्षा के बाद जलजमाव के कारण जो क्षति हुई है, उसके बारे में उनकी समस्याओं पर बात करने वाले हैं। हम बारिश के कारण हुए संबंधित नुकसान और मुआवजे पर भी चर्चा करने वाले हैं। बोम्मई ने यह बयान तब दिया है, जब आईटी कंपनियों ने सीएम से रिंग रोड के मुद्दे को सुलझाने का अनुरोध किया है। एक दिन पहले बेंगलुरु में भारी बारिश हुई जिसके कारण जगह-जगह जलजमाव हो गया है। जलजमाव के कारण बेंगलुरु और कोरामंगला में कई जगह ट्रैफिक जाम हो गया। इससे लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। स्थानीय व्यक्ति का कहना था कि बारिश इतनी ज्यादा हुई कि सड़क पर गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया था।