28 views 2 sec 0 Comment

लखीमपुर के गोला से 5 बार विधायक रहे अरविंद गिरी का चलती गाड़ी में हार्ट अटैक से निधन

- September 6, 2022

लखीमपुर के गोला से 5 बार विधायक रहे अरविंद गिरी का चलती गाड़ी में हार्ट अटैक से निधन

Breaking desk | ANN NEWS 

उत्तर प्रदेश के खीमपुर खीरी के गोला से पांच बार विधायक रहे अरविंद गिरी का आकस्मिक निधन हो गया। आज सुबह विधायक लखीमपुर खीरी जिले के गोला से लखनऊ के लिए मीटिंग में निकले थे। सिधौली के पास चलती गाड़ी में उन्‍हें हार्ट अटैक आ गया। इसके बाद इलाज के लिए उन्‍हें लखनऊ के हिन्द हॉस्पिटल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने भाजपा विधायक अरविंद गिरी को मृत घोषित कर दिया। खबर फैलने के बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई है।

गोला विधानसभा सीट से लगातार पांचवीं बार विधायक थे

65 साल के अरविंद गिरि गोला विधानसभा सीट से लगातार पांचवीं बार विधायक थे। 30 जून 1958 को यूपी के गोला गोकरणनाथ में जन्मे अरविंद गिरि ने अपने राजनीति सफर की शुरुआत 1994 में समाजवादी पार्टी से की थी। 1995 में चुनाव जीतकर गोला नगर पालिकाध्यक्ष बने। इसके बाद 1996 में पहली बार सपा के टिकट पर 49 हजार मत पाकर विधायक बने। 2000 में वह दोबारा पालिका परिषद गोला के अध्यक्ष बने।

2022 में भारतीय जनता पार्टी से पांचवीं बार विधायक बने

फिर 2002 में सपा के टिकट पर 14वीं विधान सभा के दूसरी बार विधायक बने। 2005 में सपा शासनकाल में अनुध वधू अनीता गिरि को जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचित कराया। 2007 में नगर पालिका परिषद गोला के अध्यक्ष पद पर पत्नी सुधा गिरि को जिताया। 2007 में फिर तीसरी बार विधायक बने। 2007-2009 में प्रदेश के स्थानीय निकायों के लेखा परीक्षा प्रतिवेदनों की जांच सम्बन्धी समिति के सदस्य रहे। 2022 में भारतीय जनता पार्टी से पांचवीं बार विधायक निर्वाचित हुए। गोला में उनके निधन की सूचना के बाद लोगों का जुटान शुरू हो गई है।