73 views 6 sec 0 Comment

Madhya Pradesh: कंधे पर लहसुन की बोरियां लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, किया जमकर हंगामा

- September 13, 2022

Madhya Pradesh: कंधे पर लहसुन की बोरियां लेकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, किया जमकर हंगामा

political desk | Ann News

मध्यप्रदेश में लहसुन के उचित दाम नहीं मिलने से शुरू हुए प्रदर्शन की आग सड़क से लेकर अब विधानसभा तक भी पहुंच गई है। आज से शुरू हो रहे पांच दिवसीय मानसून सत्र से पहले कांग्रेस विधायकों ने जमकर प्रदर्शन किया। विधायक लहसुन की बोरी अपने कंधे पर लेकर पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाज़ी की। प्रदर्शन कर रहे विधायकों को मुख्य गेट पर ही रोक दिया गया, जिसके बाद उन्होंने द्वार पर ही बोरियां खाली कर दी। आज सुबह लहसुन की बोरियां लेकर पहुंचे विधायकों में पूर्व मंत्री जीतू पटवारी, पूर्व कृषि मंत्री सचिन यादव, पूर्व मंत्री लाखन यादव व कुणाल चौधरी शामिल थे।

लहसुन गेट पर ही खाली करके प्रदर्शन के लिए जुट गए

उन्होंने पहले अपने कंधे पर बोरियां रखी और फिर धीरे-धीरे विधानसभा की ओर प्रस्थान किया। जैसे ही वह मुख्य गेट पर पहुंचे तो उन्हें रोक दिया गया, जिसके बाद वे लहसुन गेट पर ही खाली करके प्रदर्शन के लिए जुट गए। कांग्रेस विधायकों का आरोप है कि किसानों को लहसुन का मूल्य नहीं मिल रहा है। किसान अपने लहसुन को नालियों में फेंक रहे हैं हम सरकार से मांग करते है कि प्रदेश के किसानों को मुआवजा मिले। उन्होंने यहां पर बीजेपी सरकार पर भी हमला बोलते हुए कहा कि ‘बीजेपी सरकार विधायक खरीद सकती है लेकिन लहसुन और किसान की उपज नहीं खरीद रही”।