32 views 6 sec 0 Comment

Bihar: Begusarai फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, सात पुलिसकर्मी निलंबित, दोनों बदमाश अब भी फरार

- September 14, 2022

Bihar: Begusarai फायरिंग मामले में बड़ी कार्रवाई, सात पुलिसकर्मी निलंबित, दोनों बदमाश अब भी फरार

Breaking Desk | ANN NEWS

बिहार के बेगूसराय में 11 लोगों पर गोली बरसाने वाले अपराधी अब भी फरार हैं। इस गोली कांड के बाद लोगों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। कई लोग डर के मारे घर के बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। वहीं पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है लेकिन अब तक कोई सफलता हाथ नहीं लगी है। इन सब के बीच भाजपा के नेता शहनवाज हुसैन बेगूसराय पहुंचने वाले हैं।

हालांकि दोनों बदमाश अब भी फरार हैं

बेगूसराय पहुंचने से पहले वे मीडिया से मुखातिब हुए और नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। बिहार के बेगूसराय में फायरिंग मामले में बिहार सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है। हालांकि दोनों बदमाश अब भी फरार हैं। पुलिस जगह-जगह छापे मार रही है लेकिन अपराधियों का सुराग नहीं लग रहा है।