31 views 6 sec 0 Comment

Armenia Azerbaijan War: अरमेनिया और अजरबैजान की झड़प में मरे 100 सैनिक

- September 14, 2022

Armenia Azerbaijan War: अरमेनिया और अजरबैजान की झड़प में मरे 100 सैनिक

Breaking Desk | ANN NEWS

यूक्रेन और रूस के बीच जंग अभी चल ही रही है कि इस बीच अरमेनिया और अजरबैजान के बीच भी भीषण युद्ध का खतरा पैदा हो गया। दोनों देशों के सैनिकों की बीते दिन सीमा पर झड़प हो गई, जिसमें दोनों तरफ के मिलाकर करीब 100 सैनिक मारे गए हैं। अरमेनिया का कहना है कि इस खूनी झड़प में उसके 49 सैनिकों की मौत हुई है, जबकि अजरबैजान ने भी 50 सैनिकों के मारे जाने की बात कबूल की है।

अरमेनियाई सैनिकों ने भी फायरिंग शुरू कर दी

यह संघर्ष तब छिड़ा, जब अजरबैजान की सेना ने अरमेनियाई इलाके को निशाना बनाते हुए ड्रोन अटैक किए और फायरिंग शुरू कर दी। अरमेनिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि फायरिंग ज्यादा तेज नहीं थी, लेकिन पीछे से अजरबैजान के सैनिक उनके इलाके में बढ़ते आ रहे थे। ऐसे में उनके ऐक्शन के जवाब में अरमेनियाई सैनिकों ने भी फायरिंग शुरू कर दी।

अजरबैजान ने आरोप लगाया है कि उकसावे की कार्रवाई अरमेनिया की ओर से की गई थी

वहीं अजरबैजान ने आरोप लगाया है कि उकसावे की कार्रवाई अरमेनिया की ओर से की गई थी। अरमेनियाई सैनिकों ने सोमवार रात और फिर मंगलवार की सुबह हमले बोले थे। अजरबैजान ने कहा कि अरमेनियाई सैनिकों ने माइन्स प्लांट की हुई थीं और अजरबैजान की सीमा चौकियों पर हमले भी किए थे। दोनों देशों के बीच कई दशकों से नागोरनो-कराबाख पर टकराव रहा है। इस इलाके पर अजरबैजान भी अपना दावा करता है, लेकिन 1994 में हुए अलगाववादी युद्ध के बाद से ही यह अरमेनिया के कब्जे में है।