36 views 5 sec 0 Comment

जयपुर में पुलिस बनकर आए चोरों ने घर में घुसने कि कोशिश की, महिला ने बहादुरी दिखाकर भगाया

- September 14, 2022

जयपुर में पुलिस बनकर आए चोरों ने घर में घुसने कि कोशिश की, महिला ने बहादुरी दिखाकर भगाया

Breaking desk | ANN NEWS

जयपुर में बदमाशों इतने बेखौफ हैं कि पुलिस की वर्दी में वारदात करने लगे हैं। ये बदमाश पुलिस की वर्दी पहन कर घर में घुसने का प्रयास करते हैं। इस तरह से बात करेंगे जैसे कि आप को पहले से जानते हैं। आप के इलाके के थाने का नाम लेकर कहते हैं कि वहीं से आए हैं। आप इनके झांसे में आए नहीं और घर में प्रवेश दिया कि ये बंधक बनाकर लूटपाट करते हैं।

करधनी इलाके में इसी से वारदात करने की कोशिश की गई

जयपुर शहर में मानसरोवर और करधनी इलाके में इसी से वारदात करने की कोशिश की गई। करधनी थाना इलाके के मंगलम सिटी स्थित डी 103 में रहने वाले भंवरसिंह नरूका ने FIR करधनी थाने में दर्ज कराई हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर 12.40 बजे उनके फ्लैट पर एक पुलिसकर्मी आया। उस समय घर पर उनकी पत्नी बृजेश कंवर व उनकी माता चंद्रमुखी मौजूद थीं।

उनकी पत्नी ने फ्लैट के अंदर का गेट खोला

उनकी पत्नी ने फ्लैट के अंदर का गेट खोला, बाहर का जाली का दरवाजा नहीं खोला। जाली के दरवाजे के भीतर रहकर पुलिसकर्मी से बात की। पुलिसकर्मी ने कहा कि वह करधनी पुलिस थाने से आया है। उनके पति भंवर सिंह से बात करनी है। बृजेश कंवर ने कहा कि वह नहीं है। इस पर उसने भंवर सिंह का नंबर मांगा। इसके बाद पुलिसकर्मी ने महिला से पानी पिलाने के लिए कहा।

दो साथी घर में जबरन घुस गए

महिला ने जैसे ही पानी दिया आरोपी और उसके दो साथी घर में जबरन घुस गए। एक बदमाश ने पिस्टल दोनों महिलाओं पर तान दी। इस पर दोनों महिलाओं ने जोर जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया। इससे घबरा कर तीनों बदमाश मौके से कार से फरार हो गए। बदमाशों का बाजार से निकलते हुए का भी सीसीटीवी फुटेज पुलिस के हाथ लगा है।