29 views 7 sec 0 Comment

उत्तराखंड के Rudraprayag में पहाड़ से भरभराकर गिरने लगा मलबा, नेशनल हाईवे 109 ब्लॉक

- September 22, 2022

उत्तराखंड के Rudraprayag में पहाड़ से भरभराकर गिरने लगा मलबा, नेशनल हाईवे 109 ब्लॉक

Breaking Desk | ANN NEWS

उत्तराखंड के रुद्रपायग में मौसम की पहली बर्फबारी हो चुकी है। इसके अलावा बारिश भी जारी है। जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच रुद्रपायाग में नेशनल हाईवे 109 को बंद कर दिया गया है। ऐसा लैंडस्लाइड की वजह से हुआ है। जिले के तरसाली गांव के पास अचानक भूस्खलन के कारण पहाड़ों से भरभराकर मलबा नीचे गिरने लगा।

‘सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है

इसपर जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कहा, ‘सभी यात्रियों को सुरक्षित स्थानों पर रोका गया है। मलबा साफ होने के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू कर दी जाएगी।’ गंगोत्री हाईवे पर भटवाड़ी से आगे हेलगूगाड़ के पास कल शाम साढ़े पांच बजे अचानक भारी भूस्खलन होने से आवाजाही बंद हो गई है। हाईवे के दोनों ओर बड़ी संख्या में यात्री फंस गए हैं। बीआरओ मार्ग को बहाल करने में जुटा है। भटवाड़ी से आगे हेलगूगाड़ जोन लगातार नासूर बन रहा है। इस स्थान पर मार्ग बंद होने से गंगोत्री धाम की यात्रा प्रभावित हो रही है।

भूस्खलन रुकते ही मार्ग खोलने की कार्यवाही शुरू कर दी जायेगी

जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि भूस्खलन रुकते ही मार्ग खोलने की कार्यवाही शुरू कर दी जायेगी। यात्री वाहनों को भटवाड़ी और गंगनानी में रोका गया है।