36 views 8 sec 0 Comment

PFI पर NIA का मेगा एक्शन, 11 राज्य में 106 ठिकानों पर 100 से ज्यादा गिरफ्तार

- September 22, 2022

PFI पर NIA का मेगा एक्शन, 11 राज्य में 106 ठिकानों पर 100 से ज्यादा गिरफ्तार

Breaking Desk | ANN NEWS

आतंकवाद के खिलाफ अभियान में NIA और ED ने आज सुबह बड़ी कार्रवाई की। खबर है कि जांच एजेंसियों ने करीब 11 राज्यों में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया यानी PFI पदाधिकारियों के आवास और दफ्तरों पर रेड की है। इस दौरान 100 से ज्यादा कैडर को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद कर्नाटक, केरल में पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया है।

खबर है कि NIA ने आतंकवाद में फंडिंग, ट्रैनिंग कैंप करने में शामिल लोगों के आवास और आधिकारिक ठिकानों पर तलाशी की है। NIA की रेड उत्तर प्रदेश, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और तमिलनाडु में जारी है। खबर है कि जांच एजेंसी ने करीब 106 ठिकानों पर दबिश दी है। आंकड़े बताते हैं कि राजस्थान में 2, मध्य प्रदेश में 4, दिल्ली में 3, महाराष्ट्र में 20, उत्तर प्रदेश मे 8, तमिलनाडु में 10, असम में 9, केरल में 22, कर्नाटक में 20 और आंध्र प्रदेश में 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

संभावनाएं जताई जा रही हैं कि इस संख्या में और इजाफा हो सकता है। जांच एजेंसियों ने पीएफआई के प्रदेश और जिला स्तरीय नेताओं के घर पर रेड की है। साथ ही इस बार एजेंसियों ने मलप्पुरम जिले के मंजेरी में पार्टी के चेयरमैन सलाम पर भी शिकंजा कसा है। उन्हें हिरासत में लिया गया है। सलाम के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में पार्टी कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन जारी है। बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।