29 views 5 sec 0 Comment

Manipur: भाजपा विधायक ने केंद्र से कुकी उग्रवादियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने की मांग की

- August 19, 2023

Manipur: भाजपा विधायक ने केंद्र से कुकी उग्रवादियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई करने की मांग की

Political Desk | ANN NEWS

मणिपुर के प्रमुख भाजपा विधायक राजकुमार इमो सिंह ने केंद्र सरकार से कुकी उग्रवादियों के साथ बातचीत का रास्‍ता नहीं अपनाने का आग्रह किया। उन्‍होंने उन पर सस्पेंशन ऑफ ऑपरेशंस के उल्लंघन और राज्य में जातीय हिंसा में शामिल होने का आरोप लगाया।

मुख्यमंत्री की जानकारी पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया

मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह के दामाद राजकुमार इमो सिंह ने एक वीडियो संदेश में जमीनी नियमों के उल्लंघन और तीन महीने से ज्‍यादा समय से जारी जातीय हिंसा में उनकी संलिप्तता के लिए कुकी उग्रवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की भी मांग की। आपको बता दे की इससे पहले इमो सिंह ने कूकी उग्रवादियों के साथ केंद्र की बातचीत के बारे में राज्य सरकार या मुख्यमंत्री की जानकारी पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।