46 views 10 sec 0 Comment

PM मोदी को ISRO प्रमुख एस. सोमनाथ ने समझाया चंद्रयान-3 मिशन, लैंडर मॉड्यूल की बारीकी से दी जानकारी

- August 26, 2023

PM मोदी को ISRO प्रमुख एस. सोमनाथ ने समझाया चंद्रयान-3 मिशन, लैंडर मॉड्यूल की बारीकी से दी जानकारी

Breaking desk | ANN NEWS

दक्षिण अफ्रीका और ग्रीस की अपनी दो देशों की यात्रा के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीधे बेंगलुरु पहुंचे। PM मोदी ने यहां ISRO प्रमुख एस सोमनाथ और मून मिशन में लगे वैज्ञानिकों से मुलाकात की। चंद्रयान-3 की सफलता पर मोदी ने वैज्ञानिकों को बधाई दी।

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए उन्हें बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में चंद्रयान 3 मिशन में शामिल ISRO प्रमुख एस सोमनाथ और ISRO टीम के अन्य वैज्ञानिकों से मुलाकात की और 23 अगस्त को चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के लिए उन्हें बधाई दी। ISRO प्रमुख एस सोमनाथ ने पीएम मोदी को चंद्रयान-3 मिशन के बारे में बताया और लैंडर मॉड्यूल की बारीकी से जानकारी दी। ISRO चीफ ने PM मोदी को मॉडल से लैंडिग प्रोसेस समझाया। इसरो प्रमुख ने पीएम को चांद से आई तस्वीरें भी भेंट की।

पीएम मोदी ने कहा कि आज ‘मैं एक अलग ही खुशी महसूस कर रहा हूं

बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री ट्रैकिंग एंड कमांड नेटवर्क मिशन कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि आज ‘मैं एक अलग ही खुशी महसूस कर रहा हूं, ऐसे मौके बहुत कम आते हैं। व्यक्ति के जीवन में कई बार ऐसी घटनाएं घटती हैं कि वो बेसब्री हावी हो जाती है और इस बार मेरे साथ भी ऐसा ही हुआ है। दक्षिण अफ्रीका में था लेकिन मेरा मन पूरी तरह से आपके साथ ही लगा हुआ था।’