76 views 7 sec 0 Comment

Ram Temple Ayodhya: पौष पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में दर्शन के लिए राम मंद‍िर पहुंच रहे लोग, एक-एक क‍िलोमीटर लंबी लगी कतारें

- January 25, 2024
Ram Temple Ayodhya: पौष पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में दर्शन के लिए राम मंद‍िर पहुंच रहे लोग | ANN

Ram Temple Ayodhya: पौष पूर्णिमा पर बड़ी संख्या में दर्शन के लिए राम मंद‍िर पहुंच रहे लोग, एक-एक क‍िलोमीटर लंबी लगी कतारें

Breaking Desk | ANN NEWS

अयोध्‍या में प्रभु श्रीराम के दर्शन के ल‍िए भक्‍तों में जबरदस्‍त उत्‍साह बना हुआ है। प्राण प्रतिष्ठा के तीसरे दिन राम मंदिर में श्री रामलला के दर्शन के लिए भीड़ उमड़ रही है। आज पौष पूर्णिमा के पर्व के अवसर पर राम मंदिर में लोग बड़ी संख्या में दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।

आज पौष पूर्णिमा का पर्व है जिसमें लोग पवित्र स्नान करते हैं

आईजी रेंज अयोध्या प्रवीण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया क‍ि आज पौष पूर्णिमा का पर्व है जिसमें लोग पवित्र स्नान करते हैं। बड़ी संख्या में लोग पैदल चलकर आ रहे हैं। एक-एक किलोमीटर लंबी दो कतारें लग गई हैं। लोगों को सामान सार्वजनिक सुविधा केंद्र में रखना होता है, लोगों की चेकिंग भी की जाती है।