32 views 5 sec 0 Comment

Breaking: मुझे पछतावा नहीं, बोले थाने में गोली चलाने वाले भाजपा विधायक; फडणवीस ने दिए उच्चस्तरीय जांच के आदेश

- February 3, 2024

Breaking Desk | Ann news

आरोपी भाजपा विधायक गणपत गायकवाड़ और 2 अन्य आरोपियों को उल्हासनगर अदालत में लाया गया। महाराष्ट्र के कल्याण में भाजपा विधायक द्वारा शिवसेना नेता पर गोली चलाए जाने के मामले में उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। उपमुख्यमंत्री और राज्य के गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस ने आदेश जारी करते हुए कहा कि डीजीपी रश्मी शुक्ला को उच्चस्तरीय जांच के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने कहा, कानून सबके लिए बराबर

उन्होंने कहा, कानून सबके लिए बराबर है। जांच में पता चलेगा कि फायरिंग थाने के अंदर हुई या बाहर। वहीं विपक्ष का कहना है कि शिंदे सरकार में कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अगर ऐसे ही शिंदे मुख्यमंत्री रहे तो माफिया राज चलेगा। एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि यह गैंगवार है जो कि सरकार के इशारे पर चल रही है। गृह मंत्री को तत्काल इस्तीफा देना चाहिए। यह मामला संसद में भी उठाया जाएगा।