36 views 6 sec 0 Comment

दिल्ली मेट्रो के सफर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, स्कूल स्टूडेंट्स से की बातचीत; देखे VIDEO

- February 7, 2024
दिल्ली मेट्रो के सफर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, स्कूल स्टूडेंट्स से की बातचीत

दिल्ली मेट्रो के सफर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, स्कूल स्टूडेंट्स से की बातचीत; देखे VIDEO

Viral Desk | ANN NEWS

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज दिल्ली मेट्रो में सफर कर रही हैं। येलो लाइन के केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन से राष्ट्रपति ने अपना सफर शुरू किया। इस दौरान राष्ट्रपति ने स्कूली छात्रों से बातचीत की। जानकारी के मुताबिक, आज दोपहर राष्ट्रपति दिल्ली के केंद्रीय सचिवालय स्टेशन पहुंची। इससे पहले यहां सुरक्षा के सख्त इंतजाम किए गए। राष्ट्रपति ने बाकायदा टिकट लिया और अपना सफर शुरू किया।

इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मी भी मेट्रो में ट्रैवेल कर रहे हैं

इस दौरान उनके सुरक्षाकर्मी भी मेट्रो में ट्रैवेल कर रहे हैं। राष्ट्रपति मुर्मू को मेट्रो में यात्रा के दौरान डीएमआरसी के उच्चाधिकारी ने मेट्रो के बारे में खास जानकारी दी। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अपनी यात्रा शुरू की। राष्ट्रपति मुर्मू मेट्रो अधिकारी से सवाल करती हुई भी नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीली साड़ी और स्वेटर पहना हुआ था।

राष्ट्रपति मुर्मू बिल्कुल साधारण तौर पर दिल्ली मेट्रो में यात्रा करते हुए नजर आईं

राष्ट्रपति मुर्मू बिल्कुल साधारण तौर पर दिल्ली मेट्रो में यात्रा करते हुए नजर आईं। स्कूली बच्चों ने जब देश की राष्ट्रपति मुर्मू से बातचीत की तो वह उत्साह से भर गए। गौरतलब हो, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कई बार मेट्रो से सफर कर चुके हैं और इस दौरान वो लोगों से मुखातिब भी हुए हैं।