25 views 6 sec 0 Comment

Ashok Chavan BJP में शामिल, 10 साल में नौ पूर्व CM ने छोड़ी कांग्रेस, फडणवीस ने MVA पर साधा निशाना

- February 13, 2024
Ashok Chavan BJP में शामिल, 10 साल में नौ पूर्व CM ने छोड़ी कांग्रेस, फडणवीस ने MVA पर साधा निशाना

Ashok Chavan BJP में शामिल, 10 साल में नौ पूर्व CM ने छोड़ी कांग्रेस, फडणवीस ने MVA पर साधा निशाना

Breaking desk | ANN NEWS

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण आखिरकार बीजेपी में शामिल हो गए। वे कांग्रेस के नौवें मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने पिछले 10 सालों में बीजेपी का रुख किया। कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में गए 10 पूर्व मुख्यमंत्रियों में सिर्फ एक ही नेता पार्टी में घर वापसी की। बाकी नेता कांग्रेस में नहीं लौटे। महाराष्ट्र में अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़ने को बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है।

दो बार खुद लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बन चुके अशोक चव्हाण को राज्य के मराठवाडा क्षेत्र का बड़ा नेता माना जाता था।