37 views 11 sec 0 Comment

UP: आज Amethi में Rahul Gandhi की यात्रा, पहले से मौजूद BJP सांसद Smriti Irani | Bharat Jodo Yatra

- February 19, 2024
UP: आज Amethi में Rahul Gandhi की यात्रा, पहले से मौजूद BJP सांसद Smriti Irani | Bharat Jodo Yatra

UP: आज Amethi में Rahul Gandhi की यात्रा, पहले से मौजूद BJP सांसद Smriti Irani | Bharat Jodo Yatra

Breaking desk | ANN NEWS

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सोमवार को न्याय यात्रा के साथ अमेठी पहुंचे हैं। भारत जोड़ो न्याय यात्रा के स्वागत को लेकर कांग्रेस की ओर से भव्य तैयारी की गई । राहुल गांधी के दर्जन भर स्थानों पर पहुंचने पर जोरदार स्वागत की तैयारी की गई है। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ राहुल गांधी अमेठी और गौरीगंज कस्बे में पदयात्रा कर रहे । राहुल गांधी ने गांधी नगर के पास एक जनसभा को भी संबोधित किया।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “किसान दिल्ली जा रहे हैं

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, “किसान दिल्ली जा रहे हैं… आज मैंने फोटो देखी कि किसान पुलिसवालों को खाना खिला रहे हैं और पुलिसवाले किसानों को रोक रहे हैं… किसान क्या मांग रहा है? किसान कह रहा है कि हमें MSP दो। इसमें क्या बड़ी बात है? कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी राहुल गांधी की यात्रा में अमेठी में शामिल हो रहे । दूसरी तरफ, भाजपा सांसद केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी अमेठी पहुंच गई है। उनके भी जनसंपर्क कार्यक्रम भाग लेने की योजना है।