37 views 6 sec 0 Comment

Kasganj Accident: कासगंज में गंगा स्नान जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर ट्रॉली तालाब में पलटी, अब तक 24 की मौत

- February 24, 2024

Breaking desk | ANN NEWS

यूपी में आज सुबह एटा के गांव कसा पूर्वी से गंगा स्नान को जा रहे ग्रामीणों का ट्रैक्टर बदायूं हाईवे स्थित तालाब में समा गया। हादसे में 24 की मृत्यु की पुष्टि हुई है। इसके अलावा दर्जन भर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों की संख्या दो दर्जन तक पहुंच सकती है। जानकारी के अनुसार सुबह लगभग 11 बजे दरयाबगंज के नजदीक हाईवे पर अचानक ट्रैक्टर की कपलिंग टूट गई।

इससे ट्रैक्टर और ट्राली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरे

इससे ट्रैक्टर और ट्राली अनियंत्रित होकर तालाब में जा गिरे। इसके बाद चीख-पुकार मच गई। ट्रैक्टर ट्रॉली हादसे के मृतकों में महिलाओं और बच्चों की संख्या अधिक है। मौके पर डीएम सुधा वर्मा और एसपी अपर्णा रजत कौशिक पहुंचे हैं। तालाब में शवों की खोज के लिए अभियान चलाया है, जाल डालकर लोगों की तलाश की जा रही है।