38 views 8 sec 0 Comment

नारी शक्ति महोत्सव-2024 में बोले CM धामी- भारतीय संस्कृति में नारी को देवी का दर्जा प्राप्त

- March 7, 2024
नारी शक्ति महोत्सव-2024 में बोले CM धामी- भारतीय संस्कृति में नारी को देवी का दर्जा प्राप्त

नारी शक्ति महोत्सव-2024 में बोले CM धामी- भारतीय संस्कृति में नारी को देवी का दर्जा प्राप्त

Breaking Desk | ANN NEWS

उत्तराखंड के देहरादून में नारी शक्ति महोत्सव-2024 का आयोजन किया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी नारी शक्ति महोत्सव-2024 में शामिल हुए और उन्होंने इस कार्यक्रम को संबोधित किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, भारतीय संस्कृति में नारी को देवी का दर्जा प्राप्त है।

नारी शक्ति महोत्सव-2024′ को संबोधित करते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, “देहरादून में आयोजित इस नारी शक्ति महोत्सव में आए हुए आप सभी लोगों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। मैं सभी मातृ शक्ति को प्रणाम करता हूं।