29 views 3 sec 0 Comment

Gujarat: मोरबी में बड़ा हादसा, नवनिर्मित मेडिकल कॉलेज का स्लैब गिरा, रेस्क्यू दल ने शुरू किया बचाव अभियान

- March 9, 2024

गुजरात के मोरबी में बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज की इमारत का एक हिस्सा ढह गया। हादसे में पांच कर्मचारी घायल हो गए हैं। एक अधिकारी ने बताया कि घटना शुक्रवार रात आठ बजे की है, जो नई इमारत की पहली मंजिल पर भराई के काम के दौरान हुई। कॉलेज अधिकारियों सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे।

घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया

घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। एक मजदूर मलबे में फंसा हुआ, जिसे बचाने के लिए ऑपरेशन जारी है। मोरबी के अग्निशमन अधिकारी, देवेंद्र सिंह जड़ेजा ने बताया कि रात लगभग 8 बजे फायर स्टेशन पर कॉल आया। कॉल पर जानकारी दी गई कि मेडिकल कॉलेज का एक साइड स्लैब गिर गया है। हमारी टीम मौके पर पहुंची और चार लोगों का बचाव किया।