47 views 7 sec 0 Comment

Sant Kabir Nagar: सुहेल देव समाज पार्टी की प्रदेश महासचिव नंदिनी राजभर की हत्या, घर में खून से लथपथ मिला शव

- March 11, 2024

Breaking desk | ANN NEWS

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की महिला शाखा की प्रदेश महासचिव नंदिनी राजभर की कल दिनदहाड़े उनके घर में ही हत्या कर दी गई। उनका शव उनके कमरे में फर्श पर मिला। बताया जा रहा है कि नंदिनी को कुछ दिनों से धमकी मिल रही थी। सूचना पर एएसपी, सीओ समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घटना की जानकारी ली। वहीं, हत्या की सूचना के बाद पुलिस फोर्स के साथ कोतवाल मौके पर पहुंच गए।

घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दी। साथ ही फॉरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंच कर साक्ष्य संकलन में जुट गई। हत्या की सूचना के बाद सीओ ब्रजेश कुमार सिंह और एएसपी शशि शेखर सिंह भी मौके पर पहुंच गए। गांव में भारी तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स को लगा दिया गया है।