23 views 0 sec 0 Comment

Delhi Crime: प्रेमी ने पूर्व पति के दोस्त को मारी गोली, मौत

- March 26, 2024

शास्त्री पार्क के बुलंद मस्जिद इलाके से पुलिस को बीती रात एक युवक को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। घायल मुस्तकीम (22) को पास के अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उसके दोस्त सोहेल (22) के बयान पर पुलिस ने हत्या और हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी यासीन (24) की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
डीसीपी नॉर्थ-ईस्ट डॉ. जॉय टिर्की ने बताया, बीती रात 1:01 बजे पुलिस को एक युवक को गोली मारे जाने की सूचना मिली थी। घायल मुस्तकीम को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल ले जाया गया। मृत घोषित होने पर बॉडी को पोस्टमॉर्टम के लिए जीटीबी अस्पताल की मॉर्चरी भिजवा दिया गया है। मुस्तकीम शास्त्री पार्क इलाके में ही रहता था। वह चांदनी चौक में कपड़े की दुकान पर सेल्समैन का काम करता था। उसका दोस्त सोहेल न्यू सीलमपुर इलाके में रहता है। सोहेल ने चार साल साल पहले इशरत से शादी की थी। दोनों की डेढ़ साल की बेटी भी है। हालांकि सोहेल और इशरत ने नवंबर 2023 में तलाक ले लिया था। इशरत कोशांबी, गाजियाबाद के एक बार में बार गर्ल का काम करती है। इशरत अब चौहान बांगर में रहने वाले यासीन से शादी करना चाहती है। दोनों कल रात साथ में ही थे। उधर, सोहेल और मुस्तकीम भी रात में साथ थे। दोनों ने 12:45 बजे इशरत से मिलने का फैसला किया। इसलिए दोनों उसके पास पहुंचे थे। यासीन को दोनों का इशरत से मिलना रास नहीं आया। जिस पर उनके बीच झगड़ा हुआ और उसी दौरान उसने पिस्टल निकालकर गोलियां चला दीं। यासीन ने तीन राउंड फायरिंग की। मुस्तकीम के सीने में गोली लगी। इसके बाद यासीन मौके से फरार हो गया।