24 views 2 sec 0 Comment

अभद्र भाषा बोलने से रोका नहीं माना तो पीटा, इलाज के दौरान मौत पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, दूसरा फरार

- March 28, 2024

अभद्र भाषा बोलने से रोका नहीं माना तो पीटा, इलाज के दौरान मौत पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया, दूसरा फरार

 

नॉर्थ-ईस्ट दिल्ली के ही करावल नगर इलाके में 25-26 मार्च की रात चाचा-भतीजे ने अपने किरायेदार की रॉड व डंडे से पिटाई कर दी। घायल सतवीर ने कल शाम इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में हत्या की धारा जोड़कर राहुल (30) को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि उसका चाचा सुनील उर्फ काला (50) अभी फरार है। सतवीर डीटीसी में मार्शल थे। घटना के समय वह किसी से कॉल पर बात करते हुए अभद्र भाषा बोल रहे थे। राहुल ने इसका विरोध किया तो उन दोनों के बीच कहासुनी हो गई। सतवीर ने राहुल की पिटाई कर दी। यह बात उसने अपने चाचा को बताई तो दोनों ने वापस ऊपर जाकर उसे पीट दिया था। काला की तलाश जारी है।